महतारी वंदन योजना के भुगतान.. जानिए कब से और कितने रुपये, किस बैंक खाता में आएगा पैसा..  

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना, महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। इसका सकारात्मक परिणाम बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति के रूप में होता है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना का लाभ प्रति वर्ष 12 हजार रुपये 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि महतारी वंदन योजना के तहत अंतिम दिनों तक फॉर्म भरने के लिए  महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केन्द्र में फॉर्म भरने वाली महिलाओं ने बताया कि हर महीने योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में दिए जाएंगे, एक वर्ष में उन्हें 12 हजार रूपए मिलेगा।

इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनने वाली है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन भरा है।

Benefit of Mahtari Vandan Yojana is Rs 12 thousand per year

महतारी वंदन योजना महिलाओं में उत्साह

नारायणपुर जिले के ग्राम पुसवाल निवासी 28 वर्षीय श्रीमती रामदई कचलाम, 40 वर्षीय श्रीमती बतीबाई कचलाम, 35 वर्षीय श्रीमती सुलबती नाग और 55 वर्षीय श्रीमती मानकी बाई कचलाम ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना का फार्म भरकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हमारे जैसे लाखों गरीब महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित होगा। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह योजना महिलाओं के विकास में मददगार साबित होकर जीवन को खुशहाली देने में सहयोग मिलेगा। Payment of Mahtari Vandan Yojana, know from when and how much money, in which bank account the money will come.

इसे भी पढ़ें -  बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना 655 करोड़ से अधिक राशि का होगा ट्रांसफर, पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे योजना का शुभारंभ

FAQs ध्यान रखें ये जरूरी बातें 

1. कब से लागू होगा और कितना मिलेगा पैसा-  इसी मार्च के महीने से लागू होगा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये दिए जाएंगे। यानी की 1 महीने का 1000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते पर ट्रांसफर किए जाएंगे।

2. महतारी वंदन योजना पात्रता – इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली विवाहित महिलाओं, इसके अलावा विधवा, तलाकसुदा, परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी। 

3. महतारी वंदन योजना कब मिलेगा पैसा – मिली जानकारी अनुसार 1 मार्च तक योजना के लिए लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयारी कर ली जाएगी, जिसके बाद 8 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पात्र महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। 

4. पात्रता सूची में नाम चेक कैसे करें ? – पात्रता सूची में नाम चेक करने के लिए महतारी वंदन योजना के ऑफ्फिसियल वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं। मेनू में क्लिक करके आवेदन स्थिति पर जाएं। उसके बाद अपना जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

5. बैंक खाता में आधार लिंक जरूरी –  महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि कुछ हितग्राहियों के आधार नंबर उनके बैंक खातों से लिंक नहीं हैं वह भी आवेदन में जिस बैंक खाते का उल्लेख किया है, उस बैंक खाते से भी शीघ्र ही लिंक करा लें ताकि योजना अंतर्गत निर्धारित राशि सुगमतापूर्वक उनके खाते में सीधे हस्तांतरित किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स :

इस दिन आएंगे पैसे.. 917 रुपये धान बोनस व महतारी वंदन योजना को लेकर देखिये Cm साय ने क्या ? कहा..

इसे भी पढ़ें -  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगी मतदान.. 

देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना लिस्ट जारी.. इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!