छत्तीसगढ़ 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी.. किसानों के खाता में 30 हजार 68 करोड़ रूपए समर्थन मूल्य msp का भुगतान.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

धान खरीदी छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य msp पर धान की खरीदी 1 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक चला और इस बीच छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई और किसानों के बैंक खाता में करोड़ों रुपए समर्थन मूल्य msp का भुगतान किया गया। सरकार के वादा अनुसार किसानों को अंतर की राशि भी मिलेगा। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी धान की खरीदी है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पूरी जानकारी आज की इस पोस्ट पर आप लोगों के साथ हम शेयर करने जा रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहे।

समर्थन मूल्य msp पर अब तक की सबसे बड़ी धान की खरीदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य msp पर अब तक की सबसे बड़ी धान की खरीदी हुई है। एक नवंबर से 04 फरवरी तक चले इस अभियान में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक हुई यह सबसे बड़ी धान खरीदी है। इस वर्ष 130 लाख टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया था। इस साल की धान खरीदी की तुलना करने पर यह पिछली धान खरीदी से 37.39 लाख टन अधिक है। पिछले साल 107.53 लाख टन धान की खरीदी हुई थी।

3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी, किसानों के खाता में 30 हजार 68 करोड़ रूपए का भुगतान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गई। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी की गई है। वर्तमान में किसानों को समर्थन मूल्य msp का भुगतान किया गया है। जल्द ही अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया जाएगा। धान खरीदी सीजन में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। इसके एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ 81 लाख रूपए समर्थन मूल्य msp का भुगतान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें -  देखें वीडियो Cm ने कहा धान खरीदी 917 रु अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त भुगतान जल्द.. समर्थन मूल्य पैसा 48 घण्टे में.. 

धान खरीदी के लिए बढ़ाई गई अवधि 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों एवं किसान प्रतिनिधियों की मांग और उनकी परेशानियों को देखते हुए समर्थन मूल्य msp पर धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी थी। ऐसे किसान जो किन्हीं कारणों से 31 जनवरी तक धान नहीं बेच पाए थे, उन किसानों को मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का लाभ मिला। धान खरीदी के लिए बढ़ाई गई अवधि में 19 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। 1 फरवरी से लेकर 4 फरवरी के बीच 2.69 लाख टन धान की खरीदी हुई।

राज्य के 26.85 लाख किसानों के पंजीयन

राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में 130 लाख टन धान का उपार्जन अनुमानित था। धान की रिकॉर्ड खरीदी के चलते अनुमानित उपार्जन का आंकड़ा काफी पीछे छूट गया है। इस साल धान बेचने के लिए राज्य के 26.85 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया था। पंजीकृत धान का रकबा 33.51 लाख हेक्टेयर था। धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है। उपार्जित धान 144.92 लाख टन में से 105.36 लाख टन धान के उठाव का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा    98.41 लाख टन धान का उठाव किया जा चुका है।

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

ब्रेकिंग न्यूज़ : महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी तक, 01 मार्च से मिलेगा लाभ, फॉर्म और दस्तावेज, जारी हुआ वेबसाइट, मिलेगा सालाना 12000 रु

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीदी.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा फैसला.. इन किसानों के खाता में आएगा पैसा..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!