छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीदी.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा फैसला.. इन किसानों के खाता में आएगा पैसा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg dhan kharidi 2024 : छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है इस साल धान की रिकॉर्ड खरीदी हो रही है हर रोज ग्राफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने धान खरीदी की तारीख को 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बढ़ाया है, 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी चलेगी। अब तक छत्तीसगढ़ में हुई धान खरीदी की ताजा इनफॉरमेशन सामने आए हैं जो की जानकारी आज आप लोग के साथ हम शेयर कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा फैसला..

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि धान बेचने से शेष रह गये किसान अब  आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह बेच सकते है।  

छत्तीसगढ़ में धान की रिकॉर्ड खरीदी..

छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है धान की रिकॉर्ड खरीदी हो रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर धान की रिकॉर्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसानों के हित में सरकार का बड़ा फैसला.. धान बोनस और समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, किसानों को होगा फायदा..

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 68 हजार 314 किसानों से 02 फरवरी 2024 तक 144 लाख 38 हजार 552 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इन किसानों के खाता में आएगा पैसा..

धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने से उन किसानों को राहत मिली है जो किसान किसी कारणवश धान नहीं बेच पाए थे। वहीं धान बेचने के लगभग 48 घंटे में किसानों को भुगतान भी मिल रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा सीधा उनके बैंक खाते पर सरकार ट्रांसफर कर रहा है। 

समर्थन मूल्य की हम बात करें तो कॉमन धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल वहीं ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारण किया गया है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को वर्तमान में दिया जा रहा है। जारी आंकड़े अनुसार धान की रिकॉर्ड खरीदी हो रही है।

FAQ

1. किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर धान की रिकॉर्ड खरीदी

2. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला 04 फरवरी तक धान खरीदी

3. किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान

इसे भी पढ़ें -  ब्रेकिंग न्यूज : महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी तक, 01 मार्च से मिलेगा लाभ, फॉर्म और दस्तावेज, जारी हुआ वेबसाइट मिलेगा सालाना 12 हजार रुपये

4. समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रुपए प्रति क्विंटल वहीं ग्रेड ए धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल

5. शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी धान खरीदी

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

देखें वीडियो Cm ने कहा धान खरीदी 917 रु अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त जल्द.. समर्थन मूल्य पैसा 48 घण्टे में भुगतान..

किसानों को एकमुश्त भुगतान, Cm साय के बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!