छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा के बाद बदला मौसम.. आज इन जिलों में बारिश के आसार.. 12 से 13 जून को मानसून पहुंचेगा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : छत्तीसगढ़ मौसम समाचार आज आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं मौसम से जुड़ी कई नई खबरें सामने आ रही है छत्तीसगढ़ मौसम में बदलाव देखा जा रहा है नौतपा के बाद मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। साथ ही आज छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार भी बताया जा रहा हैं तो जानेंगे कौन-कौन से जिलों पर बारिश के आसार हैं वहीं मानसून को लेकर भी खबरें आ रही है जानेंगे छत्तीसगढ़ में मानसून कब तक आ सकता है तो इस तरह छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने आ रही है जो आज आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा।

छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा के बाद बदला मौसम..

छत्तीसगढ़ में रविवार को नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदल गया। खबरें आ रही है कि जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई, तो रायपुर और आसपास के जिलों में तेज अंधड़ और बादल से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात का तापमान पिछले 8 दिनों के मुकाबले कम रहा।

तापमान : बताया जा रहा है रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा। यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान नारायणपुर में 25.6 डिग्री रहा। आज बिलासपुर समेत पांच जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन बस्तर संभाग में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में कब तक आएगा मानसून नई अप्डेट्स.. आज इन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार.. 

इन जिलों में आज भी हीटवेव की चेतावनी..

मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम जिले में गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 

आज इन जिलों में बारिश के आसार..

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में 12 से 13 जून को मानसून..

छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर खबरें आ रही है कि दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार से पूरे केरल में सक्रिय हो गया है। बस्तर में 12-13 जून के आसपास दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून दाखिल हो जाएगा। अगले चार-पांच दिन बस्तर में बारिश होने की संभावना है। रायपुर में मानसून 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है। 

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

चौथी क़िस्त आया कि नहीं कैसे देखें? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist news

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!