छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : मानसून की क्या स्थिति है कब होगी झमाझम बारिश ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने निकल कर आ रही है जानेंगे आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम ? छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 8 जून को हो गया है मानसून की आने के बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अभी देखें तो गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रहा है मानसून के बाद भी बारिश में देरी से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम से जुड़ी खबरें आ रही है जो आज आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। chhattisgarh weather updates 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम होने के कारण लगातार गर्मी और उमस बनी हुई है। कई जिलों में तापमान औसत से ज्यादा है। रविवार को पेंड्रा 40.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा यहां दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। 

मानसून : प्रदेश में मानसून 8 जून को बस्तर पहुंचने के बाद पिछले 8 दिनों से सुकमा और बीजापुर में थमा हुआ है। बस्तर से रायपुर पहुंचने में मानसून को तीन से पांच दिन लगना चाहिए। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन से चार दिन और समय लग सकते हैं। cg monsoon news.

मानसून की क्या स्थिति है कब होगी बारिश ? 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 8 जून को बस्तर के सुकमा में दाखिल होने के बाद मानसून ने शुरुआती बारिश की है। बस्तर के आसपास वर्षा हुई है, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मानसूनी गतिविधियां थमी हुई हैं। इसे कमजोर मानसून कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें -  सभी किसान भाइयों ध्यान रखें आपके खेतों पर सेटेलाईट्स की निगरानी फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध, जाने विस्तार से

मौसम विज्ञान की भाषा में बारिश के सामान्य से आधा या उससे ज्यादा की कमी कमजोर मानसून की निशानी है। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी कांचिभ के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

सोमवार से बारिश के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 57.6 मिलीमीटर और नारायणपुर में 84 मिली बारिश हुई है, जो सामान्य से अधिक हैं। वहीं बीजापुर, मुंगेली, रायगढ़, कबीरधाम में सामान्य बारिश और बाकी अन्य जिलों में बारिश सामान्य से भी कम हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी ऐसे में कम वर्षा की भरपाई होने के आसार हैं। cg weather news. 

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अगले तीन दिनों में प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Pm awas yojana पहली कैबिनेट पर बड़ा फैसला.. बनेंगे तीन करोड़ नए घर..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!