छत्तीसगढ़ मौसम :  अगले 3 दिनों तक इन जगहों में बारिश का सम्भावना.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी ताजा खबरें जानकारियां सामने निकल कर आ रही है जो कि आज हम आप लोग के साथ साझा कर रहे हैं। फिलहाल मानसून की स्थिति को लेकर खबरें सामने निकल कर आ रही है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश कम हो रही है यानी की बादल कम बरस रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की कुछ जगह पर अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताया जा रहा है। जानेंगे छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी ताजा खबरें व अपडेट तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। chhattisgarh weather updates.  

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

जानकारी अनुसार प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब कमजोर पड़ गई है। बीते कुछ दिना से रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों मं बारिश थम गई है, जिसके चलते तापमान में वृद्धि हुई है। साथ ही उमस से एक बार फिर लोगों के घरों में कुलर पंखा चलना शुरू हो गया है। लेकिन अभी भी सरगुजा संभाग में बारिश का दौर जारी है। वहीं मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि कम होगी। cg weather rain alert . 

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है। ​मौसम विभाग ने कई जिलों में अलग तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही एक दो ​स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक वर्षा रामानुजगंज (जिला बलरामपुर) में 4 सेमी हुई। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम : 31 मई तक लू का यलो अलर्ट.. अगले 4 दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी..

राज्य में 13 अगस्त तक 758.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से 13 अगस्त तक राज्य में 758.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 13 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 381.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ : फसल नुकसान का इन किसानों को 9 लाख का मुआवजा.. जाने विस्तार से

छत्तीसगढ़ : 10वीं और 12वीं हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा परिणामों की होगी समीक्षा..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!