छत्तीसगढ़ मौसम : 31 मई तक लू का यलो अलर्ट.. अगले 4 दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा का दौर जारी है इन दिनों तेज गर्मियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि 31 मई तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ ही बताया जा रहा है अगले चार दिनों तक तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है तो छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर लेटेस्ट खबरें सामने निकलकर आ रही है जो कि आज के इस पोस्ट पर खबरें आज आप लोगों के साथ हम शेयर करने वाले हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

नौतपा का आज चौथा दिन है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ-कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है।

तापमान : छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। बेमेतरा में सबसे अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, रायपुर 43.6 राजनांदगांव 43.5 मुंगेली 43.3 बिलासपुर 43 रायगढ़ 43, बालोद 42.9, दुर्ग 42.8 महासमुंद 42.8 तापमान रहा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना दूसरी क़िस्त जारी.. जानिए सोने चांदी के कीमत? आज से बदल जायेगा स्कूलों का समय..

मौसम की स्थिति 

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं ज्यादातर जिलो में तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। रायपुर में पारा 43.6° तक पहुंच गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। सोमवार को सुबह सूरज उगने से पहले लिया गया न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री तक गिर पाया। यह भी सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 31 मई तक प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की स्थिति बनेगी।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

योजनाओं के लाभार्थियों के लिए जरूरी काम की बात.. आपके खाते में NPCI आधार लिंक ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!