किसानों को मिला धान बोनस, खेती किसानी को सहारा, बोनस की राशि मिलने पर जताया आभार..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Dhan Bonus :  छत्तीसगढ़ किसानों को मिला धान बोनस, छत्तीसगढ़ के किसानों अन्नदाताओं की समृद्धि और खुशहाली को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के जन्मदाता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस-‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर 2 साल की धान खरीदी के बकाया धान बोनस के एकमुश्त भुगतान को लेकर वादा किया गया था। वादों को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 दिसम्बर को 12 लाख से अधिक किसानों को एकमुश्त 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कीये।

छत्तीसगढ़ किसानों को मिला धान बोनस

दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी श्री पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया धान बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। 

अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी श्री राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की धान बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है।

पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी.. किसानों के खाता में 30 हजार 68 करोड़ रूपए समर्थन मूल्य msp का भुगतान.. 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान का दो साल का बकाया धान बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता के साथ चिंता की लकीर भी मिट गई है। 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस राशि किसानों के खातों में दिया गया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सही समय पर बोनस राशि देकर खेती-बाड़ी की चिंता दूर कर दी है। 

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स : 

छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नवीनीकरण तारीख में वृद्धि जाने विस्तार से..

कृषक उन्नति योजना की तैयारी.. छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाता में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान..

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!