छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान.. CM विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बदली छाई हुई है। बेमौसम बरसात होने की खबरें आ रही है। ऐसे में किसानों के फ़सलों को नुकसान होने की खबरें भी आ रही है, बदली व बेमौसम बारिश के चलते खेतों में लगी फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बेमौसम बरसात और अचानक तापमान में गिरावट ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। किसान इन दिनों गर्मी मौसम के फसल अपने खेतों पर लगाये है। पर मौसम के बदलाव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। 

CM विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा..

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही है। इसी बीच CM विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

इस बीच मुख्यमंत्री साय ने सोसियल मीडिया x पर एक पोस्ट किए हैं जिस पर उन्होंने लिखे हैं कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। पर इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें -  CG Open School Result: छत्तीसगढ़ ओपन 10वी 12वी रिजल्ट कल होगा जारी..

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश 

खबरों के माध्यम से जानकारियां सामने आ रही है कि मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों पर अलर्ट भी जारी किए गए हैं। 

1. छत्तीसगढ़ मौसम 18 मार्च  – कोरबा,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम,बेमेतरा, मुंगेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2. छत्तीसगढ़ मौसम 19 मार्च –कोरिया, कोरबा,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, के लिए ऑरेंज अलर्ट और सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

3. छत्तीसगढ़ मौसम 20 मार्च – गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, बालोद, राजनंदगांव, कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस तरह मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि विभाग ने 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जगह पर बारिश के साथ गरज चमक की संभावना जताया जा रहा है। कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसान समाचार : किसानों को 5590 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण, खरीफ सीजन में खाद-बीज वितरण.. 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!