छत्तीसगढ़ Msp धान खरीदी नई अप्डेट्स, धान खरीदी की तारीख बढ़ा, किसानों के खाता में 28 हजार करोड़ भुगतान 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Dhan Kharidi 2024 : छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हुआ और आज 31 जनवरी आ गया 31 जनवरी तक धान खरीदने का समय सीमा तय किया गया था। वही 30 जनवरी तक की धान खरीदी के आंकड़े सामने आए हैं जो की जानकारी आज आप लोगों के साथ हम शेयर करने वाले हैं। धान खरीदी का पैसा किसानों को भुगतान को लेकर भी जानकारियां सामने आई है। साथ ही बहुत से किसान भाई लोग कमेंट कर रहे थे कि धान की खरीदी का समय सीमा बढ़ सकता है या नहीं? तो उसको लेकर भी खबरें आ रही है, खबर आप लोगों के साथ शेयर करने वाले हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य (MSP) धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार राज्य में अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए 

किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 

छत्तीसगढ़ किसानों से धान खरीदी की तारीख बढ़ी 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तारीख अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में भाजपा की बहुमत, मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? अब इसे लेकर चर्चाएं तेज Chhattisgarh New Cm Koun Banega 2024 

इसे भी पढ़ें :- 

3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!