जानिए छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स 12-14 फरवरी तक वर्षा की सम्भावना, किसानों की बढ़ी परेशानी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Chhattisgarh Weather Alert : फरवरी शुरू होते ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है ठंड बढ़ गया है। हवाएं चलने लगी है, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई वहीं न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार सुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के थमने के बाद अब हवा की दिशा बदलने के साथ पूर्वी होते ही मौसम में बदलाव आया गया है। 

मौसम अर्लट 12 से बारिश की संभावना..

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री की अगले तीन दिन में वृद्धि संभावित है। 11-13 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में और 12-14 फरवरी तक उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की सम्भावना है।

इन किसानों की बढ़ी परेशानी 

खबर अनुसार बलरामपुर जिले में रविवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों जमकर बारिश हुई। क्षेत्र में तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से क्षेत्र में ठंडी बढ़ गई है।

रविवार को हुई बेमौसम बारिश से चना, गन्ना और उद्यानिकी फसलों को नुकसान होगा। किसानों के अनुसार इस तरह की बारिश के कारण चने की फसल खराब हो जाएगी। खेत में पानी भर जाने से दिक्कत होने की संभावना है। उद्यानिकी फसलों में शामिल सभी तरह की सब्जियों में कीट-पतंगों का प्रकोप आ जा सकता है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसान समाचार : पीएम फ़सलबीमा योजना किसानों के खाता में 07 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

 

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स

Cm साय ने कहा पूरी होगी गारंटी, पहले बकाया बोनस भुगतान.. अब कृषक उन्नति योजना के लिए बजट प्रावधान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!