आज से नौतपा शुरू.. जानिये कैसा रहेगा मौसम.. छत्तीसगढ़ आज इन जिलों में बारिश के आसार..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : आज से नौतपा शुरू हो गया है जानकारी अनुसार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें भी आ रही है जो आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार

आज से नौतपा शुरू हो गया है। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे हीट वेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

तापमान : प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आने कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान औसत से 1 से 4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43.3 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ।

आज ऐसा रहेगा मौसम

जानकारी अनुसार रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना : 12 हजार रुपये मिलेंगे प्रतिवर्ष.. नाम लिस्ट व आंकड़े जारी देखिये अब तक कितने रुपये हुआ ट्रांसफर.. 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

योजनाओं के लाभार्थियों के लिए जरूरी काम की बात.. आपके खाते में NPCI आधार लिंक ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!