पैसा भुगतान सीधा किसानों के बैंक खाता में Msp धान खरीदी नई अप्डेट्स, छत्तीसगढ़ धान खरीदी रिकॉर्ड की ओर अग्रसर.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg dhan kharidi 2024 : छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है इस बीच धान खरीदी से जुड़ी एक नई अपडेट सामने निकल कर आ रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी रिकॉर्ड की और अग्रसर होता नजर आ रहा है। आज हम जानेंगे अब तक की धान खरीदी की जानकारी और किसानों को धान खरीदी के एवज में पैसे का भुगतान और भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी आज हम जाने वाले हैं इस पोस्ट में..

छत्तीसगढ़ Msp धान खरीदी रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी रिकॉर्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख मीट्रिक टन के पार होने की उम्मीद है।

पैसा भुगतान सीधा किसानों के बैंक खाता में Msp

गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  Cg dhan kharidi 2023-24 News छत्तीसगढ़ सरकार ने बायोमेट्रिक को लागू न करने का किया आग्रह Chhattisgarh kisan news 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस तरह इस बार धान खरीदी रिकॉर्ड बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें :- 

महतारी वंदन योजना, विभाग ने जारी किया अलर्ट..

3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

पीएम किसान योजना का 16 वी क़िस्त किसानों को जल्द! मिलेगा लेकिन इसके पहले करना होगा ये जरूरी काम..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!