महतारी वंदन योजना, विभाग ने जारी किया अलर्ट.. जानिए कब तक शुरू हो सकता है योजना..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg mahatari vandan yojana : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना फिलहाल लागू नहीं हुआ है योजना को लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है। महतारी वंदन योजना का अभी कोई ऑफिशियल वेबसाइट नहीं है, जब योजना शुरू हो जाएगा तब सरकार इस योजना के लिए वेबसाइट भी लॉन्च करेगी। वर्तमान समय में महतारी वंदन योजना को लेकर कोई वेबसाइट नहीं है और ना ही सरकार की ओर से कोई फार्म जारी किया गया है। लेकिन इन दिनों महतारी वंदन योजना के नाम से फॉर्म भरने की मामले सामने आ रहे है। यहां तक की सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लिंक शेयर करने के मामले सामने आई है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विभाग की ओर से अलर्ट 

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू नहीं हुई है, मगर इससे पहले ही महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। फॉर्म के नाम पर औरतों से पैसे भी लिए जा रहे हैं। महिलाओं की निजी जानकारी ली जा रही है, जिसके गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह के मामले बढ़ने की वजह से विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर्स को कार्रवाई करने कहा गया है। अनाधिकृत तरीके से फॉर्म भरवाए जाने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची तो अब महिला एवं बाल विकास संचालनालय हरकत में आया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि महतारी वंदन योजना शुरू नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें -  Cg news : छत्तीसगढ़ अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आदेश जारी..

फर्जी लिंक से रहे सावधान! कैसे पहचाने ओरिजनल लिंक ? 

सोसियल मीडिया में आये दिन कई फर्जी वेबसाइट के लिंक वायरल किए जाते रहे हैं। दावा किया जाता है कि लिंक पर क्लिक करने से फ्री रिचार्ज होगा, लॉटरी लगेगी, इनाम मिलेगा इस तरह के फर्जी लिंक आये दिन देखने को मिलते रहते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने से बचें यह हैकर्स हो सकते हैं या कोई स्पैम हो सकता है। 

सरकार की किसी भी योजना के आवेदन की लिंक के आखिर में gov.in लिखा होता है, इससे आप पहचान सकते हैं कि कौन सा लिंक सही है और कौन सा फर्जी है। 

महतारी वंदन योजना कब से शुरू होगा ? 

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का क्राइटेरिया तय किया जा रहा है।  किन महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाए इस पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश की विवाहित माताओं- बहनों के खाते में पैसा जाने वाला है। करीब 1200 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान इसके लिए सरकार ने किया है।

फरवरी में प्रदेश सरकार का बजट सत्र होना है। इसके बाद ही ये योजना लागू की जाएगी। इसका आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री ऐलान करेंगे। इस योजना को सीएम साय ही लॉन्च करेंगे इसके बाद महिलाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। चूंकि इस योजना का सियासी फायदा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला, इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू कर भाजपा फिर से सियासी एडवांटेज लेने का प्रयास करेगी। महतारी वंदन योजना से जुड़ी अप टू डेट इनफॉरमेशन आगे भी आप लोगों को हमारे चैनल के माध्यम से मिलता रहेगा। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी सीधे ऑफिशियल इनफॉरमेशन आप लोग तक जानकारी चैनल के माध्यम से पहुंचता रहेगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नवीनीकरण : अब तक 61 लाख 28 हजार राशन ऑनलाइन आवेदन

इसे भी पढ़े :- 

छत्तीसगढ़ किसान न्यूज़, बढ़ सकता है समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख देखिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या? कहा…

Cm विष्णुदेव साय ने कहा जल्द मिलेगा 3100 रु धान अंतर की राशि, विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु…

पीएम किसान योजना का 16 वी क़िस्त किसानों को जल्द! मिलेगा लेकिन इसके पहले करना होगा ये जरूरी काम..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!