आज इन किसानों के बैंक खाता में आएगा धान बोनस का पैसा, कितना रुपये & कितने किसानों को होगा भुगतान जाने विस्तार से..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

◼️ मुख्यमंत्री साय करेंगे किसानों के खाता में पैसा ट्रांसफर करीब 3800 करोड़ रुपए का होगा भुगतान।

◼️इस साल धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा 25500 रुपये का अतिरिक्त लाभ जाने कैसे ? 

◼️मृत किसान, बंद खाता, डिफॉल्टर, जमीन बंटवारा किसानों के लिए भुगतान व्यवस्था।

Cg Dhan Bonus Payment : नया साल के पहले हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी! आज आयेगा किसानों के बैंक खाता में बकाया राशि धान बोनस का भुगतान। आप लोग को बता दे बोनस(Bonus) की राशि सीधा किसानों के बैंक खाते पर ट्रांसफर होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों के खाता में पैसा जारी करने वाले हैं।  जानकारी अनुसार आज 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री किसानों के खाते पर 3800 करोड रुपये ट्रांसफर करने वाले हैं। 

आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर किसानों के खाता में पैसा तो आएगा ही इसके साथ कई कार्यक्रम जिला स्तर विकासखंड स्तर पँचायत स्तर पर आयोजित रहेंगे। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। वही आज किसानों को बोनस का तो पैसा मिलेगा ही इसके अलावा किसानों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। तो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी! है कि किसानों के बैंक खाता में आज आएगा धान बोनस का पैसा। 25 दिसम्बर आज 

मृत किसान, बंद खाता, डिफॉल्टर, जमीन बंटवारा किसानों के लिए भुगतान व्यवस्था : 

वहीं मृत किसान, बंद खाता, डिफॉल्टर, जमीन बंटवारा ऐसे किसानों को भी धान का बोनस देने की व्यवस्था किया जा रहा है। इसके लिए किसान अपने सहकारी समितियों से संपर्क कर अपना जमीम सम्बंधित कागजात व किसान सम्बंधित कागजात देना होगा। मृत किसानों के मामले में किसान का मृत्यु प्रमाण पत्र और उसके उत्तराधिकारी जो अभी बोनस लेने वाले होंगे तो उनका वारिसान प्रमाण पत्र लगेगा। यह प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है। क्या ? प्रक्रिया रहता है ? उसको हम दूसरे वीडियो में बताएंगे। अगर आप लोग कमेंट करोगे तो.. 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, Cm विष्णुदेव साय ने कहा मोदी की गारंटी के तहत संकल्पों पर काम शुरू..

आज धान बोनस का कितना रुपये & कितने किसानों को होगा भुगतान : 

जानकारी अनुसार आज राज्य के करीब 12 लाख से ज्यादा किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जायेगा। किसानों से उक्त दोनों वर्षों में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के एवज में प्रति क्विंटल के मान से 300 रूपए की दर से बोनस का भुगतान किया जाएगा। यानी की 1 क्विंटल में 300 रुपये किसानों को मिलेंगे जितना क्विंटल उक्त वर्ष में किसान ने सहकारी समितियों में धान बेचा होगा उसको आप 300 से गुना कर देंगे तो आप लोगों को पता चल जाएगा कि आपके खाते में आज कितने रुपए सरकार डालने जा रही है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में चुनाव के वक्त 2 साल का बकाया धान बोनस देने का वादा किया था साथ ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करने का वादा भी किसानों से किया था। इन दो वादों में से एक वादा आज पूरा होने जा रहा है। वही दूसरा वादा को लेकर आदेश नहीं आया है। जिसका इंतजार छत्तीसगढ़ के किसान कर रहे हैं। हालांकि कई मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहे हैं कि किसानों से ₹3100 प्रति कुंटल धान का दाम मिलेगा। जो धान बेच चुके किसान है उनको भी इसका लाभ मिलेगा। इसलिए किसान निश्चिंत होकर अपना धान बेचें। 

इस साल धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा 25500 रुपये  का अतिरिक्त लाभ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश लागू हो गया है। किसानों को इसके मान से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान शेष मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। जानकारों के अनुसार 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से होने पर राज्य के किसानों को बीते खरीफ विपणन वर्ष की तुलना में इस साल प्रति एकड़ धान विक्रय पर लगभग 25,500 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में मानसून अगले 3 दिन में पहुंचने की संभावना.. आज इन जिलों में बारिश के आसार..

जानिये कैसे ? खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रुपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रुपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। तो इस तरह इस साल धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा 25500 रुपये का अतिरिक्त लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!