आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट बैठक, 3100 रू धान का दाम, महतारी वंदन व इन योजनाओं को मिल सकती है हरी झंडी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cabinet Meeting Chhattisgarh : मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 5:00 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाए हैं और इस बार की कैबिनेट के बैठक में घोषणा पत्र पर किये गए वादों को योजना को हरी झंडी मिल सकता है। आपको पता होगा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र पर किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल धान की खरीदी महिलाओं को सालाना ₹12000 महतारी बंधन योजना भूमिहीन मजदूरों को सालाना ₹10000 की आर्थिक सहायता, गरीबों के लिए पीएम आवास योजना जैसे कई वादा भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र पर किया था। घोषणा पत्र पर की गई वादों में से कुछ वादों को पिछली कैबिनेट में विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर ली है ।

आज के कैबिनेट है बैठक को लेकर जैसे की खबरें सामने निकल कर आ रही है कि बैठक में महतारी वंदन योजना और रामलला दर्शन योजना को हरी झंडी मिल सकती है। धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने पर भी फैसला हो सकता है। सरकार की मंशा है कि इस योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय होने की भी उम्मीद है।

 

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज बुधवार को बुलाई गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट की यह चौथी बैठक होगी। मंत्रालय में शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में मोदी की गारंटी को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। जानकारी अनुसार सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नई सरकार ने अब हर सप्ताह बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को होगी। ऐसे में यह देखना होगा कि आज विष्णुदेव साय सरकार कौन-कौन से फैसले लेते हैं आज के कैबिनेट के बैठक में।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, 1-1 लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति..


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!