छत्तीसगढ़ इन 4 संभाग में यलो अलर्ट.. इन जिलों में बारिश व अंधड़ चलने की संभावना..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम खबर : छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें आज हम आप लोग के साथ शेयर करने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के इन चार संभागों में येलो अलर्ट जारी करने की खबरें जा रही है साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश व अंधड़ चलने की संभावना है भी जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में मानसून का एंट्री हो गया है हालांकि कई जगह अभी तेज गर्मी व उमस का सामना लोगों को करना पड़ रहा है बताया जा रहा है 12 से 15 जून के बीच पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम से जुड़ी खबरें के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा।

छत्तीसगढ़ इन 4 संभाग में यलो अलर्ट..

जी हां खबरें आ रही है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकती है। 

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी।

बारिश का येलो अलर्ट जारी..

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ के महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने इतने रुपए.. 

आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान : खबरें आ रही है सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होगी। रविवार को सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 42.7°C रहा वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया।

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ राशनकार्ड 2024 नया लिस्ट कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करें ? Cg ration card 2024 Download kaise kare..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!