छत्तीसगढ़ में नौतपा तेज गर्मी.. लू का यलो अलर्ट.. जानिए कहाँ तक पहुंचा मानसून.. आज कैसा रहेगा मौसम ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा का आज सातवां दिन है इन दिनों प्रदेश में तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने आ रही है बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

तापमान : तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ आज कैसा रहेगा मौसम..

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम की खबरें : आज इन जिलों में बारिश के आसार.. छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर नई अप्डेट्स.. 

जानिए कहाँ तक पहुंचा मानसून..

मानसून को लेकर आ रही खबरों के अनुसार गुरुवार को मानसून केरल पहुंच गया। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुबरी है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यही स्थिति रही तो छत्तीसगढ़ में इस साल समय के पहले मानसून दस्तक दे सकता है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

योजनाओं के लाभार्थियों के लिए जरूरी काम की बात.. आपके खाते में NPCI आधार लिंक ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!