12 हजार रु सालाना महतारी वंदन योजना इस दिन से शुरू.. पात्रता जारी.. कैसे मिलेगा पैसा? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Mahatari Vandan Yojana 2024 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं से किया हुआ वादा महतारी वंदन योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं को मिलने वाला है।

योजना के तहत पात्रता रखने वाले विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये दिए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के लिए क्या पात्रता? होगी इस पर भी कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है। जो कि आज बारीकी से आप लोगों के साथ जानकारियां शेयर करने वाले हैं। और यह भी बताने वाले हैं की योजना की शुरुआत कब से होगी?

महतारी वंदन योजना कैसे मिलेगा पैसा ? 

31 जनवरी को आयोजित कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ के महिलाओं के हित मे बड़ा फैसला लिया गया है। महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandan Yojana) को मंजूरी मिल गई है। मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। Mahtari Vandan Yojana How to get money? इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह यानी एक साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी (DBT- Direct Bank Transfer) के माध्यम से दी जाएगी। 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री साय ने किये खेती-किसानी का शुभारंभ..

महतारी वंदन योजना के पात्रता 

Eligibility for Mahtari Vandan Yojana इस योजना के बारे में ज्यादातर लोगों को पता होगा पर महतारी वंदन योजना के पात्रता के बारे में जानकारी होना जरूरी है। साय कैबिनेट में इस योजना के लिए पात्रता पर भी निर्णय लिया गया है। 

1. महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, 

2. जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। 

3.विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

कब से शुरू होगी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना ? 

When will Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana start? मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए बजट में 1200 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। और अभी कैबिनेट की बैठक में योजना के लिए मंजूरी भी मिल गया है। जल्द आने वाली कुछ दिनों में योजना की शुरुआत होने वाली है। कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल गई है पर कब से शुरू होगा इसकी ऑफिसियल जानकारी अभी आना बाकी है। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार फरवरी में योजना की शुरुआत कर सकता है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इससे पहले कई मौके पर यह बता चुकें है कि बहुत ही जल्द छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं के लिए जो वादा किया गया है। उस वादा को पूरा किया जाएगा यानी की महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं को मिलेंगे। 

छत्तीसगढ़ योजनाओं से जुड़ी इनफॉरमेशन आगे भी चैनल के माध्यम से सीधे हम आप लोगों के साथ शेयर करते रहेंगे। महतारी वंदन योजना शुरू होने को लेकर जैसी ही कोई ऑफिशियल जानकारी आता है। आगे आने वाले समय पर आप लोगों के साथ जानकारियां इस चैनल के माध्यम से शेयर करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन भरने का प्रक्रिया कब से शुरू होगा ? 

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

किसानों को एकमुश्त भुगतान, Cm साय के बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला, Cm साय के ऐलान किसानों को मिलेगा फायदा, पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!