कृषक उन्नति योजना 12 हजार करोड़ बजट प्रावधान.. अब छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा 3100 रु धान का दाम.. जानिए कब तक? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ 3100 रु धान का दाम : छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 4 फरवरी 2024 तक चली और 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ, विधानसभा बजट सत्र का पहला दिन में किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिलने वाला है। जानकारी अनुसार कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को  अंतर की राशि दी जाएगी। तो इस योजना से जुड़ी खबरें सामने निकल कर आ रही है जो की खबर आज आप लोग के साथ हम शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

विधानसभा का बजट सत्र पहला दिन 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 05 फरवरी से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लेकिन सत्र के पहले ही दिन से विपक्ष धान, किसान सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए नजर आई। 

कृषक उन्नति योजना 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान

सदन की पहले की दिन कार्यवाही के दौरान जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी से पूछा गया कि धान के अंतर की राशि किसानों को कब दी जाएगी? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वित्तीय अनुपूरक बजट में उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि के भुगतान के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जल्द ही किसानों को अंतर की राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें -  Cg dhan kharidi 2022-23 News Updates राज्य में हो चुकी 69,783 मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को भुगतान जारी

अब तक कि सबसे बड़ी धान खरीदी 

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गई। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी की गई है। वर्तमान में किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। जल्द ही अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया जाएगा। धान खरीदी सीजन में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। इसके एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में यह अब तक कि सबसे बड़ी धान खरीदी है।

कब मिलेगा 3100 रु प्रति क्विंटल धान ?

सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ किसानों से किया हुआ वादा 3100 रुपये धान का दाम का किसानों को इंतजार है। किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सरकार कब उनके खाते में 3100 रु  यानी कि समर्थन मूल्य के बाद से जो अंतर की राशि है कब उसे बैंक खाते पर सरकार ट्रांसफर करेगी? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई मौके पर यह चुके हैं, कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त राशि का इंतजार किसानों को ज्यादा नहीं करना होगा, अब अनुपूरक बजट में इस बात का प्रावधान होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाते में अंतर राशि जमा होनी शुरू हो जायेगी। 

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

इसे भी पढ़ें -  धान खरीदी समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि और महतारी वंदन योजना पर जल्द फैसला : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज़ : महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी तक, 01 मार्च से मिलेगा लाभ, फॉर्म और दस्तावेज, जारी हुआ वेबसाइट, मिलेगा सालाना 12000 रु

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!