आज हो सकता है बड़ा ऐलान.. 3100 धान खरीदी, बोनस और आवास योजना.. Chhattisargh विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

 

Raipur : जहां खबरें आ रही है कि आज सुबह तकरीबन 11:00 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक हो होने जा रही है और इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए किए गए वादों पर चर्चा और अन्य विभिन्न योजनाओं के लिए भी चर्चा होंगे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि धान की खरीदी धान का बोनस और आवास योजना के ऊपर भी चर्चा हो सकता है।

 

आपको बता दें विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार 13 दिसम्बर को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं आज साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार साय कैबिनेट की पहली बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। वहीं इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।

 

 

इन वादों पर हो सकता है चर्चा :

 

साय की पहली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गांरटी और घोषणा पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा किया जाएगा। इसके साथ ही कई योजनाओं पर निर्णय हो सकता है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार चुनावी घोषणा के अनुसार बड़े फैसले ले सकती है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के शपथ लेने के साथ ही सरकार ने काम शुरू कर दिया है। आज साय सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में पहला फैसला 16 लाख गरीबों को घर देने का हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री नियुक्त होते ही साय ने भी यही कहा था। 

इसे भी पढ़ें -  PM Kisan Yojana पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (13th installment) नए साल में किसानों को मिलेगा तोहफा! जाने विस्तार से

 

प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के साथ मुख्य सचिव और सभी सचिव मौजूद रहेंगे। सीएम साय ने बताया कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी।

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!