छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : अटका हुआ मानसून सक्रिय होगा.. आज इन जिलों में बारिश के आसार… 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने निकल कर आ रही है जो कि आज हम आप लोग के साथ खबर शेयर कर रहे हैं. जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 8 जून को दस्तक दे दिया मानसून के बाद भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रहा है कई जगह गर्मी तो कहीं हल्की बारिश की खबरें आ रही है। लेकिन इस बीच राहत की खबर यह है कि अटका हुआ मानसून सक्रिय होने वाला है और जल्द ही प्रदेश के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने वाला है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार बताया जा रहा हैं जो की खबर आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

खबरें आ रही है छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में आज से अंधड़ और बारिश की संभावना है। वहीं, आज से अगले 5 दिनों तक सरगुजा और बस्तर संभाग में बारिश के आसार हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी दौरान बीजापुर और सुकमा में अटका हुआ मानसून रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में सक्रिय होगा। chhattisgarh mousam samachar. 

तापमान : बताया जा रहा है सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा।

इसे भी पढ़ें -  मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ इन जिलों में 31 मार्च और 1 अप्रैल को बारिश.. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी… 

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश के आसार हैं। cg weather news. 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Pm awas yojana पहली कैबिनेट पर बड़ा फैसला.. बनेंगे तीन करोड़ नए घर..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!