छत्तीसगढ़ किसानों के लिए बड़ी! खबर अगले साल 20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी धान खरीदी…जाने कैसे ? खबर विस्तार से

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Chhattisgarh Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है और इस साल अनुमानित 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होनी है। छत्तीसगढ़ सरकार(chhattisgarh government) द्वारा किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है और योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। इस साल 2640 रुपये धान का दाम किसानों को मिलेंगे, इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 2040 और 2060 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना(Rajiv gandhi kisan nyay yojana) के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को इनपुट सब्सिडी के तौर पर प्रति क्विंटल करीब 600 रुपये समर्थन मूल्य(msp) से अधिक की राशि मिल रहा है। आंकड़ो की माने तो नतीजा यह है कि किसानों की संख्या में वृद्धि हो रहा है और धान के रकबा में भी वृद्धि हो रहा है।

 

 

प्रति एकड़ 15 से 20 क्विंटल होगी धान खरीदी :

मिली जानकारी अनुसार किसानों से प्रति एकड़ वर्तमान छत्तीसगढ़ में किसानों से 15 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है। लगातार किसानों की मांग रहा है कि धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल होनी चाहिए जिससे कि किसानों की आय(Farmers income) में वृद्धि हो सके और किसान अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। क्योंकि लगातार महंगाई बढ़ने के चलते किसानों की लागत भी बढ़ती जा रही है खेती किसानी के लिए उपयोग होने वाली मशीनें और उस पर लगने वाली डीजल की कीमत बढ़ रहा है इससे खेती किसानी की लागत भी बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें -  आगामी 24 नवम्बर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, किसानों व आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने के संकेत

खबरें सामने निकल कर आ रही है कि आगामी साल में सरकार इस पर बड़ा फैसला ले सकता है किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी सरकार कर सकती है। अभी तक इस को लेकर सरकार की ओर से पुष्टि तो नहीं किया गया है कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल की धान खरीदी होगी या नहीं पर इन दिनों 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की बातें जोर पकड़ने लगी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह खबर प्रकाशित किया है जिससे यह खबर सामने आया है कि आगामी चुनाव के मद्देनजर सरकार किसानों के हित के लिए प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 से 20 क्विंटल कर सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले खरीफ सीजन में सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी। वर्तमान में सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 15 क्विंटल धान की फसल ही खरीद रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को सबसे ज्यादा धान की कीमत दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी(Dhan Kharidi) की सीमा को 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की रणनीति पर गंभीरता से काम हो रहा है। नये खरीफ सीजन के साथ इसकी घोषणा हो सकता है।

 

 

क्या ? कहते है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : इसी संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम तो गर्मी और बरसात दोनों का पूरा धान खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस खरीदी के लिए भारत सरकार NOC तो दे दे।

इसे भी पढ़ें -  किसानों को एकमुश्त भुगतान, Cm साय के बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स

 

क्या ? कहते है कृषि मंत्री चौबे : प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने एक बातचीत में यह कहा कि चुनावी सीजन में सरकार नई योजनाएं लेकर आ रही है। उसकी घोषणा सही मौका देखकर किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह इशारा जरूर किया कि इस बार भी पार्टी की घोषणाओं और सरकार की योजनाओं के केंद्र में गांव, किसान, आदिवासी, मजदूर और छोटे व्यापारी ही रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा(chhattisgarh dhan ka katora) है। इसलिए धान उत्पादक किसान सरकार की प्राथमिकता में भी है। चौबे का कहना है, सरकार अभी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रति एकड़ 9000 रुपयों की इनपुट सब्सिडी को मिलाकर धान की जितनी कीमत दे रही है वह पूरे देश में सर्वाधिक है। अगले साल केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए का भी इजाफा किया तो छत्तीसगढ़ के किसान के हाथ में एक क्विंटल का 2740 रुपया मिल जाएगा।

 

 

किसान भाइयों छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल को लेकर जैसे-जैसे खबरें व अप्डेट्स आएगी अप टू डेट इंफॉर्मेशन आप लोगों को इस चैनल के माध्यम से मिलता रहेगा। फिलहाल यह उम्मीद दिखाई दे रही है कि सरकार आने वाले सीजन में किसानों के हित के लिए 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का फैसला ले सकता है।

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!