2024 धान बोनस छत्तीसगढ़ लाखों किसानों को होगा भुगतान.. 917 रुपये प्रति क्विंटल, कृषक उन्नति योजना का लाभ..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

धान बोनस 2024 छत्तीसगढ़ : होली के पहले छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को खुशखबरी! मिलने जा रहा है, आगामी 12 मार्च को धान बोनस की राशि किसानों के खाते पर ट्रांसफर होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार होली की पहले किसानों को सौगात! देने जा रही है कृषक उन्नति योजना (krishak unnti yojana) की शुरूआत किया गया है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को मिलेगा, धान बोनस से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण संबंधित जानकारियां आ रही है जो कि आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा।

12 मार्च 2024 को मिलेगा किसानों को धान बोनस 

जी हां आज से कुछ दिन के बाद 12 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार 13000 करोड़ रुपया ट्रांसफर करने वाली है, आप लोगों को बता दें छत्तीसगढ़ सरकार के वादे के मुताबिक छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम दिया जाना है।

किसानों को धान का समर्थन मूल्य(msp) जो की 2183 रुपए और 2203 रुपये पहले ही भुगतान कर दिया गया है। अभी योजना के तहत अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल को 12 मार्च को भुगतान(payment) किया जाना है।

प्रति क्विंटल 917 रुपये मिलेगा अंतर राशि

धान बोनस 917 रुपए प्रति क्विंटल इस बार किसानों को मिलने जा रहा है किसानों को इस तरह होली के पहले छत्तीसगढ़ सरकार एक बड़ी सौगात! देने जा रही है। इस साल छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई है, आंकड़ों के अनुसार 144 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी छत्तीसगढ़ में हुई है। 24 लाख से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है, अब उन किसानों को धान बोनस 917 रुपए प्रति क्विंटल आगामी 12 मार्च को मिलने वाला है। cg dhan bonus 2024.

इसे भी पढ़ें -  देश भर में सबसे ज्यादा msp में धान बेचने वाले किसान छत्तीसगढ़ में, 2023 राजीव गांधी किसान न्याय योजना का मिलेगा लाभ

विभाग द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है..

बताया जा रहा है विभाग द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर गए सीएम साय ने कहा कि 12 मार्च 2024 को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। 

मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय 

बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से कृषक उन्नति योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना लागू की गई है। 

प्रति एकड़ मिलेगा 19,257 रूपए के मान से आदान सहायता राशि..

मंत्रिपरिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव अनुसार खरीफ वर्ष 2023 में धान खरीदी के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रूपए के मान से आदान सहायता राशि प्रदाय की जाएगी एवं तदानुसार अनुषांगिक कार्यवाही करने हेतु विभाग को अधिकृत किया जाएगा।

इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ

कृषक उन्नति योजना को छत्तीसगढ़ किसानों के लिए लागू कर दिया गया है। बजट में 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। 

इसे भी पढ़ें -  दिशा निर्देश PDF जारी.. कृषक उन्नति योजना जानिए कैसे मिलेगा प्रति एकड़ 19257 रुपये ? Krishak unnti yojana 

इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि जिसको धान बोनस भी कहा जाता है। प्रति क्विंटल 917 रुपये इस राशि को पंजीकृत वर्ष 2023-24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को धान बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रुपये दी जाएगी।

कृषक उन्नति योजना 

किसानों को अंतर की राशि का भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया जाएगा। इस दिन 12 मार्च को कार्यक्रम आयोजन कर इसी दौरान किसानों को धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। जैसे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने बताए हैं कि एकमुश्त किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस तरह छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा। Krishak unnti yojana.

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना 1 क़िस्त भुगतान तिथि जारी.. लाभार्थियों के नाम लिस्ट फॉर्म स्टेस्टस जारी ऐसे देखें अपना नाम

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान.. एकमुश्त होगा सभी किसानों को भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!