छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024, किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान.. एकमुश्त होगा सभी किसानों को भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 :  वर्ष 2023-24 में धान बेचने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार बहुत ही जल्द अंतर की राशि जिसको हम धान बोनस भी बोलते हैं, पैसे भुगतान करने जा रही है। अभी 9 मार्च को किसान महाकुंभ का आयोजन भी होने जा रहा है, छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 Cg Dhan Bonus 2024 और किसान महाकुंभ के बारे में कृषक उन्नति योजना के बारे में आज डिटेल में जाने वाले हैं तो पूरे पोस्ट पर बने रहिएगा। 

09 मार्च को किसान महाकुंभ का आयोजन 

किसान भाइयों आगामी 9 मार्च को रायपुर में किसान महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन किसानों के हित में होने जा रहे हैं, किसानों को तकनीकी जानकारी खेती किसानी की जानकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही प्रशिक्षण जैसे कई प्रकार की किसान संबंधी कार्यक्रम देखने को मिलेगा, प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन 9 मार्च को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले हैं। 

किसान महाकुंभ को लेकर क्या बोले कृषि मंत्री

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस मौके पर चर्चा में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है। 

किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान..

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम देने का वादा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किया है, इस से तरह सबसे ज्यादा धान का दाम छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने जा रहा है, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है यहां सबसे ज्यादा धान का उत्पादन किसान करते हैं, इस साल रिकॉर्ड धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में हुआ है। 

इसे भी पढ़ें -  Msp 2024-25 धान समेत 14 फ़सलों के समर्थन मूल्य में हुआ वृद्धि.. अब धान का इतना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल

आंकड़े अनुसार 144 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में हुई है। 24 लाख से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। समर्थन मूल्य 2183 रुपए और 2203 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिला है। अभी किसानों को छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 का इंतजार है। 

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसानों को लाभ..

छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों को धान बोनस का भुगतान जल्द ही किया जाएगा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिलने वाला है। छत्तीसगढ़ सरकार के वादे के मुताबिक 917 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस (cg dhan bonus 2024) छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने वाला है। 

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 के पैसों से किसान अपनी खेती किसानी को मजबूत कर पाएंगे, बढ़ती हुई महंगाई से राहत मिलेगी, किसान दूसरी फसल के लिए सुविधा होगी, इसके साथ-साथ किसान जरूरतमंद चीजों को खरीद सकेंगे, इस तरह से छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 का पैसा के आने के बाद किसान अभी अन्य फसल लगाकर उसका भी लाभ उठा सकते हैं। Chhattisgarh Paddy Bonus 2024 benefits to farmers..

कब मिलेगा छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 ?

किसानों के लिए खुशखबरी! यही है कि अभी मार्च का महीना जारी है और इसी मार्च के महीने में प्रमुख त्योहार होली मनाया जाता है और होली त्यौहार के पहले किसानों को एकमुश्त छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 (cg dhan bonus 2024) का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार करने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को एकमुश्त 917 रुपए प्रति कुंतल अंतर की राशि यानी धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। आगामी 12 मार्च को धान बोनस के पैसे छत्तीसगढ़ के सभी 24 लाख से ज्यादा किसानों को भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। When will Chhattisgarh Dhan Bonus 2024 be available?

इसे भी पढ़ें -  3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए योजना 

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना की शुरूआत किया जा रहा है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को तो मिलेगा ही, छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 कृषक उन्नति योजना के अलावा और भी कई अन्य योजना है जो पहले से लागू किया गया है। Scheme for farmers in Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए कई सारी योजना चल रहा है इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, साथ ही  मछली पालन और पशुपालन जैसी योजना छत्तीसगढ़ में चल रहा है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसान भाई उठा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

कृषक उन्नति योजना, मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा 19,257 रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि..

अंतिम पात्रता सूची जारी देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना, इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!