छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नई अप्डेट्स.. बोनस राशि भुगतान.. अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

 

▪️समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ताजा अप्डेट्स..

▪️छत्तीसगढ़ किसानों को धान बोनस का भुगतान..

▪️इस बार धान का समर्थन मूल्य कितना मिलेगा ?

▪️कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में निर्णय..

 

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : किसान भाइयों छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है और छत्तीसगढ़ के धान खरीदी से जुड़ी कुछ अहम खबरें व जानकारियां सामने निकल कर आ रही है। आज हम जाने वाले हैं कि अब तक छत्तीसगढ़ में कितने किसानों से धान की खरीदी हुई है और उन किसान भाइयों को सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य कितना रुपया किसानों के खाते पर भेजा गया है। साथ ही आज हम जाने वाले हैं की बकाया 2 साल का बोनस का भुगतान को लेकर सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने बैंकर्स को निर्देश दिए हैं। साथ ही आज हम जानने वाले की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। किसानों को धान का समर्थन मूल्य प्रति एकड़ कितना मिलेगा उसको भी जानने वाले हैं। 

 

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अप्डेट्स :

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। ताजा खबरों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी Cm विष्णुदेव साय के बड़ा ऐलान! 917 रु मिलेगा प्रति क्विंटल धान बोनस.. 3100 रु प्रति क्विंटल धान खरीदी.. 

 

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

 

मार्कफेड के महाप्रबंधक श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 16 लाख 67 हजार 790 किसानों से 82 लाख 44 हजार 476 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 17 हजार 773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। Paddy purchased from Chhattisgarh farmers at support price.

 

 

बकाया बोनस राशि भुगतान पर बैंकर्स को निर्देश : 

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि है किसानों को अपने सहकारी बैंक खातों से राशि के लेन-देन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों द्वारा राशि के आहरण के समय बैंकर्स द्वारा टाल-मटोल किए की शिकायत मिली तो संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के लगभग 13 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे के अनुसार दो साल के धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। As per the promise made by the Chhattisgarh government to the farmers, the outstanding bonus amount of two years of paddy has been paid into their bank accounts.

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ आज की 3 खास खबर.. मौसम समाचार.. 17वी क़िस्त पीएम किसान न्यूज़.. आज माँ कालरात्रि की होगी आराधना..

 

 

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ऐसे किसान जिनका बैंक खाता त्रुटिपूर्ण अथवा अन्य कारणों से बोनस राशि का भुगतान नहीं हो सका है। उसका तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे किसानों के नामों की सूची भी संबंधित सोसायटी के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अधिकतम एक माह की समयावधि में किसानों के बैंक खातों का सुधार कर उन्हें राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सहकारिता का लाभ शत-प्रतिशत किसानों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छूटे किसानों को भी सहकारी समिति से जोड़ने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट में समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय :

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक संपन्न हुआ और कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए 21 क्विंटल प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी हो रहा था। 21 क्विंटल किसानों से धान की खरीदी होगी जिससे किसानों को पहले के मुकाबले अधिक लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट की बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जो कि आप हमारे पोस्ट पर पढ़ सकते हैं। Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai cabinet decided to purchase 21 quintals of paddy.

 

 

धान का समर्थन मूल्य के बारे में बात करें तो कॉमन धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य किसानों को दिया जा रहा है। और ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को धान का समर्थन मूल्य का लाभ मिल रहा है। भुगतान की बात करें तो धान बेचने के तुरंत बाद ही समर्थन मूल्य की राशि सीधा किसने की बैंक खाते में ट्रांसफर किये जा रहे हैं। How much will be the support price of paddy?

इसे भी पढ़ें -  किसान न्याय योजना होगा बंद ? इसके जगह शुरू होगी ये योजना, छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, महिलाओं युवाओं के लिए भी योजनाओं के लिस्ट जाने विस्तार से...

 

 

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!