छत्तीसगढ़ में भाजपा की बहुमत, मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? अब इसे लेकर चर्चाएं तेज Chhattisgarh New Cm Koun Banega 2024 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg News, Cm Koun Banega 2024 : 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 07 और 17 नवंबर को संपन्न हुआ। दो चरणों में चुनाव हुआ था। उसके बाद लोग छत्तीसगढ़ में नई सरकार का इंतजार कर रहे थे। और 3 दिसंबर को मतगणना शुरू हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल हुआ। अब छत्तीसगढ़ में यह चर्चाएं तेज होने लगी है कि इस बार भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है ? इसको लेकर काफी सारे न्यूज़ सामने निकल कर आ रही है जो कि आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं। Chhattisgarh me mukhymantri koun banega 2024 News 

छत्तीसगढ़ में अब तक आए चुनावी रुझान और परिणाम से ये साफ हो गया है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। ऐसे में अब लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने अब तक नामों का उजागर नहीं किया है। इसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है। 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए इन नामों पर चर्चा हुई तेज :

भारतीय जनता पार्टी पांच साल के बाद 53 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर वापस लौट आई और नतीजे आने से पहले ही हर जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? 

डॉ. रमन सिंह चुनावी रणनीति बनाने की हर बैठकों में मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर वे मुख्यमंत्री पद की पसंद हो सकते हैं। अरुण साव के नेतृत्व में चुनाव हुआ है तो वे स्वाभाविक दावेदार होंगे। आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा में आने वाले ओपी चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की है, इसलिए उनका नाम संभावित युवा मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया में उनके जुड़े अलग-अलग पोस्ट भी ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का नाम भी चल रहा है। सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले बृजमोहन अग्रवाल का दावा भी सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें -  टॉप 3 काम की खबरें :  धान की 12 किस्म, कम पानी में भी देगी पैदावार.. छत्तीसगढ़ मौसम बारिश की सम्भवना.. कब आएगा 10वी 12वी का रिजल्ट? 

छत्तीसगढ़ में अब तक आए चुनावी रुझान और परिणाम के बाद अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए कई बड़े नामों पर चर्चा तेज हो रही हैं । छत्तीसगढ़ में इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? भाजपा की ओर से उजागर फिलहाल नहीं किया गया है। बताया जा रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री के लिए नाम स्पष्ट हो जाएगा।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!