छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए कब तक कर सकते आवेदन.. जानिए शुल्क और नियम.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन : छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है विद्यार्थी 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 24 मई तक कर सकते हैं। आप लोग को बता दें छत्तीसगढ़ में 10वीं 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी कर दिया गया है अगर विद्यार्थी 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानेंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए कितने शुल्क है और नियम के बारे में तो पूरी पोस्ट पर बने रहिए।

छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मुल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है। 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, अच्छा पेपर लिखने के बाद भी जिनका परीक्षाफल कम आया है, ऐसे विद्यार्थी पुनर्मुल्यांकन, पुनर्गणना और अपने उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने के लिए माशिमं में निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन 24 मई तक : माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुर्नगणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। स्टूडेंट्स 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राशि निर्धारित की गई है। 

10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क 

पुनर्गणना के लिए 100 रुपये, पुनर्मूल्यांकन के 500 रुपये, और उत्तर पुस्तिका की कॉपी लेने के लिए 5 रुपये निर्धारित की गई है। इन तीनों का मूल्य निर्धारण प्रति विषय के हिसाब से तय किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 50% का निर्धारित राशि में छूट दिया गया है, जिसमें बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहल्ला, क्षेत्र चिह्नित हैं।

इसे भी पढ़ें -  अपना नाम राशनकार्ड की सूची 2024 कैसे देखें ? अपने पंचायत की जानकारी कैसे देखें? 

10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन नियम : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आए या फेल हुए विद्यार्थियों का यदि किसी विषय में 10% या उससे अधिक अंक की वृद्धि नहीं होती है, या परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे विद्यार्थियों को नवीनतम मार्कशीट नहीं दिया जाएगा और ना ही अंक विधिमान्य किया जाएगा।

तो इस तरह से जानकारियां सामने निकल कर आ रही है 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब विद्यार्थी चाहे तो 10वीं 12वीं के पुनर्मूल्यांकन भी करा सकते हैं। अगर आप पुनर्मूल्यांकन करना चाहते हैं तो इसके संबंधित जो जानकारियां सामने निकल कर आ रही थी जानकारी आज हम आप लोग के साथ साझा कर रहे थे। पुनर्मूल्यांकन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

2024 देखिये छत्तीसगढ़ 10वी 12वी टॉपर नाम लिस्ट PDF जारी.. Cg board results 2024 Topper

आपके कौन सा बैंक खाता में डीबीटी चालू है कैसे देखें? आएंगे योजनाओं के पैसे.. डीबीटी चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : इन योजना के तहत 451 श्रमिक परिवारों को लगभग 01 करोड़ 17 लाख की राशि जारी.. 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!