छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स.. समर्थन मूल्य का मिलेगा लाभ, किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी है। और यह आगामी 31 जनवरी तक चलेगी इस बीच अब तक के छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स सामने आए हैं। जानकारी अनुसार 124.89 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है जिसके एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान हुआ है और यह पैसा सीधा किसानों के बैंक खाता में भेजा गया है। 

किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ 

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। 

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी, छत्तीसगढ़ किसानों के हित में बड़ा फैसला, धान खरीदी तारीख बढ़ा 

इसे भी पढ़े :-

फरवरी में छत्तीसगढ़ बजट सत्र, महतारी वंदन योजना व 3100 रु धान खरीदी योजनाओं पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

इस दिन खाता में धन वर्षा.. 3100 रु धान खरीदी, पीएम किसान 2000 रु व 917 रु बोनस, Msp का त्वरित भुगतान जानिए विस्तार से..

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिये योजनाओं के जानकारी


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!