छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज अंतिम दिन, किसानों को 30 हजार करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg dhan kharidi news : छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में आज रविवार 4 फरवरी को भी किसानों से धान खरीदी की जाएगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 4 फरवरी को अंतिम दिन है। 

इस दिन रविवार होने के बावजूद भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी 2024 तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 

समर्थन मूल्य धान खरीदी किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 3 फरवरी तक किसानों से 144.67 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 70 हजार 612 किसानों से 03 फरवरी 2024 तक 144 लाख 67 हजार 644 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

 

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 68 हजार 668 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 96 लाख 98 हजार 715 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  इन फसलों के 109 किस्में जारी.. Cm साय ने कहा इससे प्रदेश के अन्नदाता उन्नत खेती के साथ और अधिक समृद्ध बनेंगे.. 

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

देखिये लिस्ट छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त, जानिए आपके जिला में कौन है प्रभारी सचिव ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!