छत्तीसगढ़ न्यूज़ : किसानों को प्रशिक्षण.. बर्खास्त होंगे अब ऐसे कर्मचारी.. छत्तीसगढ़ मौसम इन जिलों में बारिश की सम्भवना..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के खास  न्यूज़ आज आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं, जिसमें किसानों को जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण.. किसानों की आय में वृद्धि हेतु विभिन्न तकनीकी जानकारी.. बर्खास्त होंगे अब ऐसे कर्मचारी.. छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर भी खबरें आ रही है जानेंगे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम ? इन जिलों में बारिश की सम्भवना.. तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

किसानों को प्रशिक्षण..

केंद्र शासन की संचलित योजना प्राकृतिक खेती को कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जिले में क्रियान्वयन किया जा रहा है, इस हेतु रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग और एनयूईएसडब्लूटी के संयुक्त तत्वाधान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी परीक्षण के लिए नमूना संग्रह करने का प्रशिक्षण ग्राम पटेवा जिला रायपुर में दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष कुमार सिंह, रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा परिचय के साथ-साथ किसानों का चयन करवाया गया।

किसानों की आय में वृद्धि हेतु तकनीकी जानकारी..

प्राकृतिक खेती के बारे में किसान को अवगत कराया कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर से डॉक्टर मुकेश कुमार पांडेय, प्रक्षेत्र प्रबंधक ने प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों की आय में वृद्धि हेतु विभिन्न तकनीकी जानकारी से अवगत करवा गया। साथ ही पांडे द्वारा मिट्टी परीक्षन के लिए नमूना लेना सिखाया गया। 

कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमणि साहू ने प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत जैविक खेती का प्रशिक्षण कोर्स के बारे में जानकारी दी। जैविक खेती का प्रशिक्षण अवधि 25 दिनों का होगा जिसमें किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ खबर.. 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस.. छत्तीसगढ़ मौसम समाचार.. 

बर्खास्त होंगे अब ऐसे कर्मचारी..

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक महीने से ज्यादा दिन तक अनुपस्थित रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर ही लागू होगा। इस तरह के मामलों में अब नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी को निलंबित नहीं किया जाएगा बल्कि उसे सीधे नौकरी से ही निकाल दिया जाएगा। 

कई सरकारी दफ्तरों में देखा जाता है कि कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक गायब हो जाते हैं। कई दिनों तक बिना सूचना के दफ्तर नहीं आते हैं। अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को ऐसा करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। यह आदेश एक महीने से ज्यादा दिन अनुपस्थित रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लागू किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बादलों की आवाजाही के कारण पारा दो से तीन डिग्री तक कम हो गया है। अभी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम खुशनुमा रहेगा और प्रदेश के कई इलाकों में बदल छाए रहेंगे। अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें -  जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बारिश की संभावना : बताया जा रहा है बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़- छुईखदान-गंडई में अलग-अलग स्थानों पर गजर-चमक के साथ आंधी और बारिश आने की संभावना है। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ में मॉनसून, किसानों के लिए अच्छी खबर.. जानिए कैसा रहेगा इस बार मॉनसून पर बारिश..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!