छत्तीसगढ़ मौसम : तेज गर्मी के बीच प्रदेश के 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी.. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम : छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें आ रही है जो कि आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं नौतपा जारी है इन दिनों तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है बताया जा रहा है तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर लगातार खबरें आ रही है इन दिनों नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान भी बढ़ता जा रहा हैं। बात अगर बीते दिनों की करे तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका हैं। दरअसल प्रदेश भर में औसत तामपान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि अबतक प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 45 डिग्री के आसपास ही रहा हैं। वहीं भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन 21 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट..

मौसम विभाग ने आज सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलोदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा का तीसरा दिन आज से लू चलने का यलो अलर्ट जारी.. इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट..

तापमान : रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम ? 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके अगले 3 दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, बताया जा रहा है आज भी प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीट वेव का असर महसूस होगा।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

कब आएगा चौथी क़िस्त ? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist..

Cg ration card renewal : छत्तीसगढ़ राशनकार्ड से जुड़ी काम की खबर..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!