छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा मानसून.. भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर.. इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

मानसून खबर : छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें सामने आ रही है खबर आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं इन दिनों भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है इस बीच राहत की खबर आ रही है देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है अब कुछ दिन बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम में भी बदलाव देखा जाने लगा है छत्तीसगढ़ मौसम और मॉनसून से जुड़ी खबर आज आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं पूरी खबर पर बने रहियेगा जानेंगे छत्तीसगढ़ में कब आएगा मानसून? Chhatisgarh monsoon mousam samachar.

छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा मानसून..

जी हाँ खबरें आ रही है कि मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 31 मई का अनुमान लगाया था, लेकिन ये एक दिन पहले ही पहुंच गया। अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून को पहुंचेगा। 

छत्तीसगढ़ में मानसून : बताया जा रहा है प्रदेश में मॉनसून के बस्तर से 13 जून को प्रवेश करते हुए रायपुर में 16 जून और सरगुजा संभाग में 17 जून को पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश के आसार हैं। chhattisgarh me kab aayega monsoon?  

सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना..

मौसम विज्ञानी संजय बैरागी ने बताया कि समय पर मानसून के आने से छत्तीसगढ़ में इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। पिछले 5 सालों के बारिश के रिकार्ड को देखा जाए प्रदेश में हर साल बाद 1000 मिमी के आसपास और अधिक बारिश रिकार्ड हुई है। cg monsoon news. 

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा शीघ्र अंतर राशि का होगा भुगतान 3100 रूपए धान की कीमत देंगे, किसानों को निःशुल्क बिजली जाने विस्तार से..

इस साल ला-नीना की वजह से सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। भारत के लिए आमतौर पर ला-नीना का असर अच्छा होता है। हालांकि, इसकी वजह से कई बार भारी बारिश होती है। राज्य में मानसून के दौरान औसत 1142.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। chhatisgarh weather news. 

किसानों के लिए मानसून 

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 100 से 110 दिन में पकने वाली फसल लगाई जाती है। समय पर बारिश शुरू होने से कृषि कार्य भी तय समय से शुरू हो जाते हैं, तो सितंबर के अंत तक फसल तैयार हो जाती है। इस साल समय पर मानसून समय पर पहुंच रहा है। ऐसे में किसान भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

चौथी क़िस्त आया कि नहीं कैसे देखें? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist news

Cg ration card renewal : छत्तीसगढ़ राशनकार्ड से जुड़ी काम की खबर..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!