छत्तीसगढ़ मौसम खबर.. इन जिलों में आज भी बारिश के आसार..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम खबर : मौसम का आंख मिचौली जारी है कभी बारिश तो कभी उमस तो कभी तेज गर्मी जैसा माहौल बना हुआ है, छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कई जगहों पर आंधी तूफान व अंधड़ चलने की खबरें व कुछ जगह हल्की बारिश होने की खबर लगातार आ रही है। मई का महीना जाने को है और जून का महीना आने को है ऐसे में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ मौसम, वही आज के मौसम की अगर हम बात करें तो इसको लेकर जैसे की खबरें आ रही है कि छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जो की खबरें आज हम अपनों के साथ साझा करने जा रहे तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। chhattisgarh weather news today.

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार हल्की बारिश की संभावना..

छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर के अलावा दूसरे जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। cg weather news. 

छत्तीसगढ़ मौसम तापमान : शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें -  मानसून खबर : 31 मई को केरल.. छत्तीसगढ़ में कब आयेगा ? Monsoon News

मौसम में आ रहा बदलाव.. बारिश की गतिविधियां

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसकी सीमा से तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण बस्तर संभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी असर देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ मौसम गतिविधियां :  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल गरजने और अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में सूबह से बादल छाए हुए हैं। जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। chhattisgarh mousam samachar.  

छत्तीसगढ़ मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना..

मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिले में के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद और धमतरी जिले में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ में मॉनसून, किसानों के लिए अच्छी खबर.. जानिए कैसा रहेगा इस बार मॉनसून पर बारिश..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!