धान बोनस 2024 जारी पैसा चेक कैसे करें ? सूची कैसे देखें ? छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Last updated on March 12th, 2024 at 07:44 pm

2024 Dhan Bonus check : धान बोनस 2024 चेक कैसे करें ? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खाता में 13320 करोड़ रुपए जारी किया गया है। आज हम जानेंगे कि किस तरह से आप अपना धान बोनस के राशि को चेक कर सकते हैं ? सूची पर कैसे आप अपना नाम देख सकते हैं ? तो पूरे पोस्ट पर बने रहियेगा ।

कृषक उन्नति योजना का फायदा 2024 

कृषक उन्नति योजना का फायदा छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों को मिलने वाला है। जिन किसानों ने इस साल 2023-24 में समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियां में धान बेचा है उन किसानों को इसका लाभ मिलने वाला है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किसानों से किया गया है। समर्थन मूल्य का भुगतान पहले ही कर दिया गया है, किसानों को अंतर की राशि 12 मार्च को जारी किया गया।

धान बोनस किसान सूची 2024 कैसे देखें ? 

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का बोनस यानी कि अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि नाम लिस्ट कैसे देख सकते हैं? धान बोनस 2024 कैसे चेक कर सकते हैं ?

1. सबसे पहले Google ओपन कर लेंगे और Chrom Browser पर Cg Khadya टाइप करके Search पर क्लिक कर देंगे। उसके बाद search result पर पहले नंबर पर आए खाद्य विभाग वेबसाइट https://khadya.cg.nic.in/ के ऊपर क्लिक करेंगे।

इसे भी पढ़ें -  देखें वीडियो Cm ने कहा धान खरीदी 917 रु अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त भुगतान जल्द.. समर्थन मूल्य पैसा 48 घण्टे में.. 

2. उसके बाद आप छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट की होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

3. यहां आने के बाद थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करेंगे और जनभागीदारी वाला option पर क्लिक करेंगे।

4. जैसे ही आप जन भागीदारी वाला ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आप लोगों को और एक पेज पर ले जाएगा।

5. जहां आप लोगों को 2023-24 की धान खरीदी की जानकारी वाला कॉलम पर तीसरे नंबर पर किसानों का विवरण वाला ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। 

6. किसानों का विवरण वाला ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप लोगों को दूसरे पेज पर ले जाया जाएगा।

7. इधर जिलेवार सूची देखने को मिलेगा जहां आप लोगों को अपना जिला को सेलेक्ट कर लेना है।

8. जिला के ऊपर क्लिक करने के बाद आप लोगों को उस जिले के अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों की जानकारी मिलेगी उसमें से आप अपना धान खरीदी केंद्र कौन सा है उसके ऊपर क्लिक करेंगे।

9. जैसे ही आप धान खरीदी केंद्र के ऊपर क्लिक करेंगे उसके बाद आप लोगों को उस धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत जितने भी किसान 2023-24 में धान बेचे है उन सभी किसानों का लिस्ट यानी सूची देखने को मिलेगा।

10. उस लिस्ट में आपका नाम भी होगा तो आपको देख लेना है आपका नाम कहां दिखाया जा रहा है। जैसे ही आप अपने नाम के पास देखेंगे तो आपका पूरा विवरण दिया गया होगा।

11. आपका किसान कोड, आपका नाम, आपका पिता का नाम, आपने इस साल कितना धान बेचा है कितना का आपको Msp का भुगतान हुआ है इस तरह की सभी जानकारी आपको दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसानों को धान बोनस और पीएम आवास योजना को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक जल्द मिलेगा इन योजनाओं का लाभ..

12. सबसे अंत में देखेंगे तो कुल धान लिखा हुआ मिलेगा यानी कि आपने इस साल 2023-24 में आपने कितना क्विंटल धान बेचा हैं उसकी जानकारी आप लोगों को मिल जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना की शुरूआत किया गया है जिन किसानों ने धान बेचा है। उन किसानों को धान के अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। जाहिर सी बात है अगर आपने इस साल धान बेचा है तो इस सूची पर आपका नाम होगा। तो इस तरह से आप आसानी से सूची पर अपना नाम देख सकते हैं। और इस सूची पर जिस किसान का नाम होगा उन किसानों का बैंक खाते पर कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि आएगा।

धान बोनस 2024 पैसा चेक कैसे करें ?

छत्तीसगढ़ सरकार खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर बकाया धान बोनस 2014-15 चेक करने का ऑप्शन दिया गया है। वर्तमान धान बोनस अंतर की राशि 2024 भुगतान का विवरण देखने का ऑप्शन फिलहाल नहीं है हो सकता है बाद में इसको अपडेट किया जाए या नया ऑप्शन 2023-24 का जोड़ा जाए।

अन्य तरीकों से आपको कुछ इस तरह से बोनस पैसे का चेक कर सकते हैं

1- आपका जिस भी बैंक का खाता है उस बैंक में जाकर खाता को एंट्री करवाइए इससे आप लोगों को पता चल जाएगा कि अंतर की राशि आपकी खाता में कितने रुपए का भुगतान हुआ है।

2 – अगर आपका बैंक खाता से आपका मोबाइल नंबर लिंक होगा तो जैसे ही आपकी खता पर अंतर की राशि आएगा उस नंबर पर आप लोगों को बैंक के द्वारा मैसेज मिल जाएगा कि आपकी बैंक खाता पर अंतर की राशि का कितना भुगतान हुआ है।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना के पात्र अपात्र हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व पीएम आवास विभाग की बैठक, मिलेगा योजना का लाभ..

3 – अगर आप ऑनलाइन बैंक का उपयोग करती है या यूपीआई का उपयोग करते हैं तो इसके माध्यम से भी आप बड़ी आसानी से अपना पिन डालकर अपने खाता का स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपकी बैंक खाते पर कितना रुपया डाला गया है।

तो किसान भाइयों आसान शब्दों पर बात करें तो जिन किसानों ने इस साल धान बेचा है उन किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। और आपने अगर धान बेचा है तो खाद्य विभाग के वेबसाइट पर सूची में आपका नाम भी होगा वहीं अगर आप बोनस पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको अपना बैंक जाना होगा और बैंक की माध्यम से आप अपना अंतर की राशि को चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

होली के पहले किसानों को बड़ी सौगात! मिलेगा धान बोनस का पैसा.. कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़

अंतिम पात्रता सूची जारी देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना, इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!