छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : 26 जून से भारी बारिश की संभावना.. cg weather updates 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक के बाद मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है प्रदेश के अलग-अलग जगह से बारिश होने की खबर भी आने लगी है। वहीं मौसम को लेकर आ रही खबर आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बताया जा रहा है कि आगामी 26 जून से भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून की क्या स्थिति है? और भी सम्बंधित जानकारियां आज हम आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। chhattisgarh weather updates.  

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय 

दक्षिण-पश्चिम मानसून कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर पहुंचने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया। सरगुजा संभाग के इन तीन जिलों में मानसून तीन दिन की देरी से पहुंचा है। इसी के साथ अब पूरे छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की स्थिति बनने लगी है। 26 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। cg monsoon news. 

Oplus_0

26 जून से प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना

जानकारी अनुसार बस्तर में मानसून इस साल दो दिन जल्दी पहुंचा। 8 जून को सुकमा में दाखिल होने के बाद 23 जून को उत्तरी छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया। यानी मानसून को दक्षिण से उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने में 16 दिन लगे। 12 दिन का वक्त तो सुकमा से रायपुर तक पहुंचने में लग गया। रायपुर से कोरिया-सूरजपुर तक का सफर तय करने में मानसून को सिर्फ चार दिन लगे। दरअसल, बस्तर में एंट्री के बाद मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर रहीं। इस वजह से दक्षिण-पश्चिम हवा आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी। रायपुर पहुंचने के बाद से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : मानसून की झमाझम बारिश.. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी..

इस वजह से मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तर तक पहुंचने में बहुत अधिक दिन नहीं लगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार-सोमवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 25 को स्थिति सामान्य बनी रहेगी। 26 यानी बुधवार से प्रदेश के सभी संभागों में भारी बारिश होने की संभावना है। सभी संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश होगी।

तो इस तरह खबरें आ रही है कि छत्तीसगढ़ में 26 जून से भारी बारिश होने की संभावना है छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें वह योजना से जुड़ी अपडेट्स जानकारियां आगे भी हम आप लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। chhattisgarh mousam samachar.  

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

धान बुआई के पहले सरकार ने दी किसानों को 2 बड़ी सौगात! मिलेगा लाभ खाता में आएंगे पैसे..

Msp 2024-25 धान समेत 14 फ़सलों के समर्थन मूल्य में हुआ वृद्धि.. अब धान का इतना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!