छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : इस दिन से भारी बारिश का चेतावनी.. आज इन 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर  खबरें आ रही है जो आगे आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।  छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला शुरू होने लगा है गर्मी और उमस से अब धीरे-धीरे लोगों को राहत मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने की खबरें आ रही है और इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है मौसम में आ रहे बदलाव के चलते लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। 

इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश होने की खबरें लगातार आने लगी है वहीं कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया जा रहा है साथ ही इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी अपडेट्स आप लोगों के साथ आगे हम शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। chhattisgarh weather updates. 

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

खबरें आ रही है छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। शाम 7.30 बजे से 10.30 बजे तक बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़, बिलाईगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं 26 जून से भारी वर्षा की चेतावनी है। कल से अगले 3 दिनों तक वर्षा की गतिविधि में कमी आ सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून  

जानकारी के मुताबिक दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर माध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। बलरामपुर में शाम होते ही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीजापुर और सुकमा में अटका मानसून शुक्रवार को रायपुर, पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में भी मानसून सक्रिय हो गया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ टॉप खबर : तेज बारिश और ओले गिरने की खबर.. 11 अप्रैल तक अलर्ट.. 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे नई अप्डेट्स.. 

इन 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। cg mousam samachar. 

छत्तीसगढ़ में मानसून व बारिश की स्थिति 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 8 जून को ही पहुंच गया था। इसके बाद करीब दस दिनों तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहीं। 20 जून को दुर्ग और 21 जून को रायपुर में सक्रिय हुआ। इस दौरान अब तक पूरे प्रदेश में 49.9 मिमी वर्षा हुई है। यह औसत से 48 फीसदी कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 21 जून तक राज्य में 96.7 मिमी औसत बारिश होती है। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले सप्ताह भर अच्छी बारिश की संभावना है। इससे बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। chhattisgarh monsoon news updates.  

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Msp 2024-25 धान समेत 14 फ़सलों के समर्थन मूल्य में हुआ वृद्धि.. अब धान का इतना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!