मौसम अप्डेट्स : अलर्ट जारी.. बारिश के साथ गरज चमक छींटे की सम्भावना.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

मौसम : इन दिनों प्रदेश के अलग अलग जगहों बेमौसम बारिश की खबरें लगातार आ रही है, मौसम में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है कहीं धूप तो कहीं बदली देखी जा रही है, मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है की छत्तीसगढ़ की विभिन्न जगहों पर 31 मार्च और 1 अप्रैल को गरज चमक व बारिश की संभावना है। मार्च का आखिरी दिन और अप्रैल महीने की पहले दिन गर्मी से लोगों को राहत मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश व बिजली की संभावना है। 

छत्तीसगढ़ का मौसम 

मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर की तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष तो अप्रैल, मई और जून के महीने भी तपाने वाले होंगे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही एक द्रोणिका तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : इस दिन से भारी बारिश का चेतावनी.. आज इन 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट..

बारिश की संभावना..

मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा हैं। शनिवार दोपहर से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। रविवार की सुबह भी मौसम का यही हाल है, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कार दिया था कि, प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है आज प्रदेश के कई जगहों में बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

2024 किसान क्रेडिट कार्ड में कितना रुपये तक का लोन मिल सकता है? कैसे करें आवेदन जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!