मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा, महतारी वंदन और 3100 धान खरीदी को लेकर कहे ये बात..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में शामिल हुये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहे कि हमारी सरकार बने हुए एक महीने हुए हैं और हम हर दिन मोदी जी की गारंटी पूरा करने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। हमने 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए आवास की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट में दी। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में कही। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा :

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इब नदी पर एनीकट निर्माण की घोषणा की। साथ ही पमशाला में कंवर समाज के सामाजिक भवन के जीर्णोंद्धार के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सामाजिकजनों को संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि कल ही भगवान सूर्य का पर्व मकर संक्रांति मनाया गया। पूरे देश में यह पर्व अलग नाम और विधियों से मनाया जाता है। कंवर धाम में प्रतिवर्ष यह आयोजन होता रहा है। हर वर्ष तीन दिनों तक यहां उपस्थिति देता रहा हूं। इस बार पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है तो समापन पर ही आ सका हूं। लेकिन विश्वास है पिछले तीन दिनों में यहां बहुत से सामाजिक विमर्श हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह भी हुआ है। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है।

इसे भी पढ़ें -  Chhattisgarh News today सहारा इंडिया कंपनी के 1146 निवेशकों को भुगतान हेतु 1 करोड़ 32 लाख रूपए का और चेक जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन और 3100 धान खरीदी को लेकर कहे ये बात..

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर आप सभी ने भरोसा किया है। जो विश्वास पूरे प्रदेश के लोगों ने हम पर किया, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री का पद एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा और इससे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएससी 2021 में भ्रष्टाचार की जांच हमने सीबीआई को सौंपी है। किसानों के लिए की गई घोषणा पर अमल करते हुए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की जा रही है उन्हें साल में 12 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी।

सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित करते हुए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भरत साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पूर्व सांसद श्री नंद कुमार साय, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी श्री एमएस पैंकरा एवं आरपी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में होगी ई-गिरदावरी, राजस्व प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त करने का काम शुरू..

“छत्तीसगढ़ के विभिन्न योजना से जुड़ी अपडेटेड इनफॉरमेशन महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार हम its chhattisgarh के माध्यम से आप लोगों को आगे भी पहुंचते रहेंगे इसलिए अपना प्यार और सपोर्ट चैनल के साथ बना कर रखिए।”

“तो भाई आप हमारे Youtube channel its chhattisagrh को subscribe करके रखिए साथ ही हमारा Teligram चैनल है उसको भी join करके रखिएगा।  इसके अलावा हमारा Whatsapp चैनल है। उसको भी आप join कर लीजिए इनका लिंक आप लोगों को ऊपर और नीचे post में दिख रहा होगा।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!