छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा, पुनर्मूल्यांकन पुनर्गणना सम्बंधित जानकारी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा : छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है बोर्ड की ओर से 9 मई 2024 को 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। अब स्टूडेंट चाहे तो पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सामने निकल कर आ रही है जो कि आज हम आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं तो पूरी खबर पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 

प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार 10वी में रिजल्ट कुल 75.61 फीसदी रहा। वहीं 59 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, 20 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। 12वीं की परीक्षा के लिए 2 लाख 61 हजार 77 छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 2 लाख 58 हजार 704 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 83.72 फीसदी छात्राएं और 76.91 छात्र पास हुए हैं।

छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मुल्यांकन, पुनर्गणना और अपने उत्तर पुस्तिका की कापी प्राप्त करने के लिए आनलाइन और आफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन 24 मई तक सकते है। बताया जा रहा है अभी माशिमं को लगभग 10 हजार से आवेदन मिल चुके है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ अच्छी खबर: अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्ड धारियों को मिलेगा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मिलेगा निशुल्क चावल

पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क..

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुर्नगणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। विद्यार्थी 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्गणना के लिए 100 रुपये, पुनर्मूल्यांकन के 500 रुपये और उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए पांच रुपये निर्धारित की गई है। इन तीनों का मूल्य निर्धारण प्रति विषय के हिसाब से तय किया गया है।

इनको 50 प्रतिशत छूट..

माशिमं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत का निर्धारित राशि में छूट दिया गया है, जिसमें बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहल्ला आदि शामिल है।

नियम : 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आए या फेल हुए विद्यार्थियों का यदि किसी विषय में 10 प्रतिशत या उससे अधिक अंक की वृद्धि नहीं होती है, या परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे विद्यार्थियों को नवीनतम मार्कशीट नहीं दिया जाएगा और ना ही अंक विधिमान्य किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए : छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ में मॉनसून, किसानों के लिए अच्छी खबर.. जानिए कैसा रहेगा इस बार मॉनसून पर बारिश..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री बनते ही किसानों के लिए बड़ी घोषणा.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा सबसे पहले शुरू होगा ये काम


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!