कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़, 12 मार्च को इन किसानों के खाता में होगा अंतर राशि का भुगतान.. धान बोनस 917 रु प्रति क्विंटल

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

कृषक उन्नति योजना : 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हो रहा है, कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को धान बोनस 917 रुपए प्रति क्विंटल सीधा उनके बैंक खाते पर ट्रांसफर किया जाएगा। किसानों के खाता में पैसा आने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का एक बयान सामने आया है जो कि आज हम आप लोगों के साथ शेयर करेंगे तो पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। Chhattisgarh farmers will get money under Krishak Unnati Yojana on March 12. 

कृषक उन्नति योजना किसानों को मिलेगा

छत्तीसगढ़ किसानों को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपए मिलने वाला है, समर्थन मूल्य का भुगतान प्रति क्विंटल 2183 पहले ही किसानों को कर दिया गया है। शेष अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के बैंक खाते पर ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपये मिलेंगे।Farmers will get Rs 917 per quintal.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या ? कहा.. 

मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि कल छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था, 70 लाख विवाहित महिलाओं के लिए। एक महीने का एक हज़ार रुपए उनके खाते में ट्रांसफ़र किया गया है और अब हर महीने उनके खाते में एक हजार ट्रांसफर किया जाएगा।

धान की अंतर राशि पर सीएम साय ने कहा कि कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान की अंतर राशि दी जाएगी। 13 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2022-23 किसानों के हित में सरकार ने लिया और एक बड़ा फैसला मिलेगा इसका सीधा लाभ किसानों को

जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने 12 मार्च को मोदी जी की गारंटी के अनुरुप कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को समर्थन मूल्य और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की अंतर की राशि प्रदान करने का ऐलान किया है।

बकाया धान बोनस का भुगतान 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 13 दिसंबर को शपथ लेने के बाद 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर मोदी की गारंटी पूरी करते हुए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में दो साल के बकाया धान के बोनस के रुप में 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की।

इन किसानों को मिलेगा अंतर की राशि 

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों को वर्तमान में समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि के रुप में लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर राज्य सरकार एक और वायदा पूरा करेगी। Under Krishak Unnati Yojana, farmers selling paddy at support price will get the difference amount.

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? बैंक खाता में पैसा आया या नहीं कैसे जानें.. 10 मार्च को पैसा जारी..

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान.. एकमुश्त होगा सभी किसानों को भुगतान..

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, किसानों को 6365 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान जाने विस्तार से

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!