महतारी वंदन योजना खास खबर.. इस बैंक खाते में ही आएगा पैसा…

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg mahatari vandan yojana : महतारी वंदन योजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रहा है अगर आपने भी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किए हैं तो आप लोगों को भी यह जानकारी होना जरूरी है। आज हम जानने वाले हैं महतारी वंदन योजना के पैसे कब पात्र महिलाओं के खाते पर आने वाले हैं ? कौन से खाता पर पैसे आएंगे, अंतिम सूची कब जारी की जायेगी, कब से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी?  इस तरह के तमाम महत्वपूर्ण जानकारी आज की इस पोस्ट पर हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा।

जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है आधार कार्ड से लिंक करा लें..

बेमेतरा : इन दिनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रांतियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा,पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें।

इसे भी पढ़ें -  धान खरीदी छत्तीसगढ़ किसानों के शून्य धान रकबा से संबंधित समस्या का पोर्टल में किया गया सुधार

महतारी वंदन योजना कब मिलेगा पैसा ? 

श्री पटेल ने बताया कि 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वही अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। 

तो इस तरह से खबरें आ रही है की महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। योजना के नियमानुसार पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाता में सालाना 12000 रुपये मिलेंगे, प्रति माह 1000 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे।

इस बैंक खाते में ही आएगा पैसा…

श्री पटेल ने आगे बताया कि पात्र महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी। इसके लिए अलग पोस्ट ऑफिस में या अन्य बैंक में खाता खोलने की जरूरत नही है और ना ही किसी के बहकावे में आये। योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Highlights

1. महिलाओं के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है वह बैंक जाकर आधार कार्ड लिंक करा लें।

2. पात्र महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी।

3. महतारी वंदन योजना राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। 

4. महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाता में सालाना 12000 रुपये मिलेंगे, प्रति माह 1000 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ के 6208 रामायण मानस मंडलियों के लिए 3.10 करोड़ रूपए का आवंटन जारी, देखें सभी मंडलीयों के नाम लिस्ट

5. योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स : 

किसानों के खाता में होगा धनवर्षा! सरकार ला रही है कृषक उन्नति योजना, 3100 रु प्रति क्विंटल धान का दाम जाने विस्तार से..

बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना जानिए कैसे किसको और कब मिलेगा पैसा ? छूट गए लोगों को फिर से मौका.. इस दिन खाता में आएगा पैसा..

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!