महतारी वंदन योजना, आज मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से किये बातचीत..  योजनाओं से मिल रहे लाभ की ली जानकारी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : महतारी वंदन योजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे।

महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की।  

महिलाओं के लिए योजना 

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेण्डर मिल रहा है।

महिलाओं से बातचीत

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, तो महिलाओं ने जवाब दिया कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए उनका आभार भी जताया। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री से दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें -  Budget केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा? 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ में आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता योजना बड़ी घोषणा..  मिलेगा लाभ जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!