धान बोनस जारी.. सीएम साय ने कहा चिंता करने की बात नहीं है सबके खाता में आ जायेगा.. कृषक उन्नति योजना राशि से किसानों में उत्साह..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

कृषक उन्नति योजना : छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत 12 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खाते पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 13320 करोड रुपए की राशि एकमुश्त सीधे किसानों के बैंक खाते पर जारी कर दिए हैं। पैसा जारी होने के बाद किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। 3100 प्रति क्विंटल धान का दाम देने का वादा किसानों को पूरा किया जा रहा है अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को एकमुश्त भुगतान किया गया है।

सीएम साय ने कहा चिंता करने की बात नहीं..

किसानों के खाता में पैसा जारी करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 मार्च को कोंडागांव के जंगल जतरा कार्यक्रम पर शामिल हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को चिंता करने की बात नहीं है। 

Cm ने कहा कि इस साल बंपर धान की खरीदी हुई 3100 रुपए की बात हुई थी। 24 लाख 72 हजार किसानों का जो अंतर की राशि थी 917 रुपए प्रति क्विंटल ऐसे 24 लाख 72 हजार किसानों का 13320 करोड रुपए देने का काम किये हैं। आप लोगों के खाते में भी आ गया होगा, या नहीं आया होगा तो कुछ घंटे में आ जाएगा चिंता करने की बात नहीं है, आ जाएगा सबके में आएगा, थोड़ा टाइम लगता है 13320 करोड़ रूपया अंतर की राशि आज बालोद से बटन दबा के सभी किसानों के खाता में भेजने का काम किये हैं। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में पहले शुरू होंगे ये बड़े योजना.. इन लोगों के बैंक खाता में आएंगे पैसा.. Cg new Sarkari Yojana 2024 Benefits 

कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत 12 मार्च को 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया है। पूरे राज्य के किसानों में उत्साह का माहौल हैं। अब बाजारों में भी रौनकता छा गई है। किसान राशि का उपयोग खेती-बाड़ी के सामान खरीदने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बेटा-बेटी का शादी ब्याह करने के लिए राशि का बेहतर उपयोग कर रहे हैं।

धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल

राज्य सरकार द्वारा अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ख़रीफ़ में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। किसानों को धान की खरीदी के लिए सरकार ने एमएसपी दिया है तथा किए गए वादे के मुताबिक़ हर किसान को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया गया। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से जिले के किसान काफी खुश है।

होली के पहले किसानों महिलाओं को मिला पैसा

इस साल होली 25 मार्च को होने वाला है इससे पहले किसानों और महिलाओं की बैंक खाते पर छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के पहले यानी कि त्योहार के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी! दे दी है। सीधा पैसा इनके बैंक खाते पर सरकार ने जारी कर दिया है। जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की महिलाओं के बैंक खाते पर 655 करोड़ से अधिक की राशि जारी किया गया है। इस तरह कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को 13320 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। 

इसे भी पढ़ें -  लिफ्ट इरीग्रेशन सिस्टम से सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, 3100 रु धान खरीदी अंतर की राशि भुगतान को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात..

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ में आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता योजना बड़ी घोषणा..  मिलेगा लाभ जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!