Msp 2024-25 : जून के महीने में किसान खरीफ फसलों की खेती किसानी के लिए कमर कस लेते हैं खेतों पर उतरकर जोर शोर से खेतों की तैयारी पर लग जाते हैं इस बार जून के महीने पर मानसून का दस्तक भी हो गया है और इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच अच्छी खबर किसानों के लिए भी आ रही है कि सरकार ने किसानों के लिए खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का ऐलान कर दिया है।
जी हां इस बार धान समेत 14 फसलों की समर्थन मूल्य में वृद्धि का ऐलान सरकार ने कर दिया है आपको बता दे 19 जून की बैठक में इस बार 14 फसलों के समर्थन मूल्य(Msp) में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आज हम जानेंगे कि इन 14 फसलों में कौन-कौन से फैसले हैं और कौन-कौन सी फसलों में कितने रुपए का समर्थन मूल्य में वृद्धि किया गया है तो पूरी खबर पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। Msp 2024-25 list.
क्या है समर्थन मूल्य Msp ?
Msp न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को दी जाने वाले एक गारंटी की तरह होती है, जिसमें तय किया जाता है कि बाजार में किसानों की फसल किस दाम पर बिकेगी। दरअसल, फसल की बुआई के दौरान ही फसलों की कीमत तय कर दी जाती है और यह तय कीमत से कम में बाजारों में नहीं बिकती है। Msp तय होने के बाद बाजार में फसलों की कीमत गिरने के बाद भी सरकार किसानों को तय कीमत पर ही फसलें खरीदती है। What is Minimum Support Price?
समर्थन मूल्य किन फसलों पर लागू?
जानकारी अनुसार कृषि मंत्रालय खरीफ, रबी सीजन समेत अन्य सीजन की फसलों के साथ ही कमर्शियल फसलों पर Msp लागू करता है। वर्तमान में देश के किसानों से खरीदी जाने वाली 23 फसलों पर एमएसपी लागू की गई है। इन 23 फसलों में से 7 अनाज ज्वार, बाजरा, धान, मक्का, गेहूं, जौ और रागी होती हैं। 5 दालें, मूंग, अरहर, चना, उड़द और मसूर होती है।
इसके अलावा, 7 तिलहन, सोयाबीन, कुसुम, मूंगफली, तोरिया-सरसों, तिल, सूरजमुखी, और नाइजर बीज होती है और 4 कमर्शियल फसलें, कपास, खोपरा, गन्ना और कच्चा जूट होता है। On which crops is the support price applicable?
कैसे और कौन तय करता है MSP?
केंद्र सरकार फसलों पर एमएसपी दर लागू करती है और राज्य सरकारों के पास भी एमएसपी लागू करने का अधिकार है। केंद्र सरकार ने किसानों की फसलों को उचित कीमत दिए जाने के उद्देश्य से साल 1965 में कृषि लागत और मूल्य आयोग यानी CACP का गठन किया था। यह हर साल रबी और खरीफ फसलों के लिए MSP तय करती है। अगर हम इस साल खरीफ वर्ष में 2024- 25 कि हम बात करें तो इस बार धान समेत 14 फसलों के लिए समर्थन मूल्य का ऐलान कर दिया गया है।
2024-25 में कौन से फसल पर कितना बढ़ा समर्थन मूल्य?
आई अब जानते हैं इस खरीफ सीजन 2024-25 में सरकार ने कौन-कौन से फसलों पर कितने रुपए का समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय लिया है और इस बार किसानों को कितना रुपया प्रति क्विंटल कौन सी फसल का समर्थन मूल्य का लाभ मिलने वाला है। समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर जानकारियां कुछ इस तरह से सामने आ रही है। How much will the support price increase on which crops in 2024-25?
1. धान(सामान्य) Msp 2300 रु प्रति क्विंटल, वृद्धि- 117 रु
2. धान(ऐ ग्रेड) Msp 2320 रु प्रति क्विंटल, वृद्धि- 117 रु
3. ज्वार (हाईब्रिड) 3371 – 191
4. ज्वार (मालदंडी) 3421 – 196
5. बाजरा 2625 – 125
6. रागी 4290 – 444
7. मक्का 2225 – 135
8. तुअर/अरहर 7550 – 550
9. मूंग 8682 – 124
10. उड़द 7400 – 450
11. मूंगफली 6783 – 406
12. सूरजमुखी 7280 – 520
13. सोयाबीन 4892 – 292
14. तिल 9267 – 632
15. रामतिल 8717 – 983
16. कपास (मिडिल स्टेपल) 7121 – 501
17. कपास (लॉन्ग स्टेपल) 7521 – 501
तो इस तरह जानकारियां सामने आ रही है कि खरीफ 2024-25 के लिए इन फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि किया गया है जिसका लाभ किसानों को इस साल मिलने वाला है। समर्थन मूल्य धान खरीदी खेती किसानी व योजनाओं के संबंधित जानकारी व अपडेट्स आगे भी हम आप लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।
इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स
● धान बुआई के पहले सरकार ने दी किसानों को 2 बड़ी सौगात! मिलेगा लाभ खाता में आएंगे पैसे..
● Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स
“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”