कृषक उन्नति योजना की तैयारी.. छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाता में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू करने की तैयारी पर है, मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के किसानों के बैंक खाते पर धान की एवज में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ किसानों को धान का दाम 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने की वादा को पूरा करने व किसानों को आर्थिक सहायता देने साथ ही किसानों के विकास, फसल उत्पादन में वृद्धि, किसानों की आय में वृद्धि कुछ इन उद्देश्यों को लेकर शुरू किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाता में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान..

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बड़ा फैसला अब साल में 3 बार होंगी परीक्षा.. Cg open school exam 

कृषक उन्नति योजना की तैयारी..

धान खरीदी राज्य के किसान भाईयों को 2183 रूपए, 2203 रुपये प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य का भुगतान 48 घण्टे के भीतर उनके बैंक खातों में किया गया है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना लागू करने की तैयारी में है। इस नवीन योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 

जल्द ही छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने वाला है। छत्तीसगढ़ किसानों के लिए न्यूज़, कृषक उन्नति योजना की जानकारी आगे भी आप लोगों तक हम पहुंचाते रहेंगे। its chhattisgarh को फॉलो कीजिये और यूट्यूब चैनल को Subscribe कीजिये। 

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना की जानकारी पढ़िये नीचे के लिंक पर क्लिक करके। 

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

कृषक उन्नति योजना 24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ, किसानों को अंतर की राशि, भूमिहीनों को 10 हजार, महिलाओं को 12 हजार

क्या है कृषक उन्नति योजना कैसे मिलेगा 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का दाम? कैसे होगा पंजीयन..

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स : 

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

महतारी वंदन योजना अप्डेट्स, राज्य में 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ फसल बीमा योजना, प्रभावित किसानों को योजना के तहत  लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे, करना होगा ये जरूरी काम.. जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!