छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला, Cm साय के ऐलान किसानों को मिलेगा फायदा, पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Dhan Kharidi 2024 : छत्तीसगढ़ धान खरीदी जारी है, छत्तीसगढ़ के धान बेचने वाले किसानों के हित में सरकार का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान कर दिए हैं। इससे समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगा। लगातार किसान मांग कर रहे थे मुख्यमंत्री श्री साय किसानों के हित में यह फैसला लिए है। अब छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का तारीख को बढ़ा दिया गया है। साथ ही धान खरीदी के तहत किसानों को समर्थन मूल्य का करोड़ो रूपये सीधा किसानों के बैंक खाता में ट्रांसफर किया गया है। जानेंगे पूरी खबर आज के इस पोस्ट पर। 

छत्तीसगढ़ धान खरीदी ताजा अप्डेट्स : 

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ धान किसानों से चालू विपणन वर्ष में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 18 हजार 694 किसान धान बेच चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ चुनावी खबर.. कौन सा तारीख में कहाँ होगा चुनाव.. एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ..

उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 102 लाख 37 हजार 525 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 92 लाख 38 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। आगे पढ़ें छत्तीसगढ़ धान खरीदी तारीख बढ़ा दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला : 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। 

गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें -  16 वी क़िस्त किसानों के बैंक खाता में आयेगा पैसा.. इसके पहले किसानों को करना होगा ये जरूरी काम..

यहां यह उल्लेखनीय है कि विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। राज्य के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है। 

ताजा अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

धान खरीदी समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि और महतारी वंदन योजना पर जल्द फैसला : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!