छत्तीसगढ़ किसान न्यूज़, बढ़ सकता है समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख देखिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या? कहा…

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

किसान समाचार : छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर आधार की खरीदी जारी है धान खरीदी का अभी कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। धान खरीदी की समय सीमा की अगर हम बात करें तो 31 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। इस बीच खबरें सामने निकल कर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अंतिम तिथि बढ़ सकता है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नमो नव मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने संबोधित करते हुए धान खरीदी को लेकर कहा, किसानों की मांग पर खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार करेंगे। 

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 1 लाख 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का जो लक्ष्य था, वह 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद भी यदि किसानों की मांग आएगी किसान यदि धान नहीं बेच पाए होंगे तो धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सरकार जरूर विचार करेगी। 

जैसे की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने धान खरीदी की समय को बढ़ाने को लेकर सभा को संबोधन करते वक्त कहे है। तो इस तरह छत्तीसगढ़ में धान खरीदने की समय सीमा तारीख को आने वाले समय पर सरकार बढ़ा सकता है। अगर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय बढ़ता है तो उन किसानों के लिए राहत की बात होगी जो किसान किसी कारणवश अभी तक धान नहीं बेचे है। 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी छत्तीसगढ़

वर्तमान में छत्तीसगढ़ किसानों से धान की खरीदी जारी है 1 नवंबर से समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी की शुरुआत हुआ है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान की समर्थन मूल्य के अगर हम बात करें तो कॉमन धान के लिए 2183 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिल रहा है। वही ग्रेड ए धान के लिए किसानों को समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिल रहा है।  

इसे भी पढ़ें -  कृषक उन्नति योजना 24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ, किसानों को अंतर की राशि.. भूमिहीनों को 10 हजार महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना

इसे भी पढ़े :-

Cm विष्णुदेव साय ने कहा जल्द मिलेगा 3100 रु धान अंतर की राशि, विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु…

पीएम किसान योजना का 16 वी क़िस्त किसानों को जल्द! मिलेगा लेकिन इसके पहले करना होगा ये जरूरी काम..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!