सरकार ने जारी किया किसानों और ग्रामीणों के लिए ये 2 मोबाइल एप्प मिलेंगे कई खास जानकारी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

मोबाइल एप्प : सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीणों के लिए दो मोबाइल एप्प जारी किया है और इन दो मोबाइल एप्प के जरिए किसानों और ग्रामीणों को ऑनलाइन कई तरह के खास महत्वपूर्ण जानकारी मिलेंगे ये दो मोबाइल एप्प जिसमें मेघदूत मोबाइल एप्प और दूसरा दामिनी मोबाइल एप्प है। 

किसानों को मौसम की सटीक जानकारी मेघदूत मोबाइल एप्प से मिल सकेगा वही दामिनी मोबाइल एप्प के माध्यम से ग्रामीणों को बिजली पूर्वानुमान जानकारी मिल सकेगा। इस सम्बंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आ रही है जो कि आगे हम इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा।

मेघदूत मोबाइल एप्प और दामिनी मोबाइल एप्प

किसानों और ग्रामीणों के दो सच्चे साथी अब हमेशा उनके साथ रहेंगे। एक उन्हें मौसम संबंधी जानकारी से लैस करेगा, तो दूसरा आकाशीय बिजली की कहर से बचाएगा। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का काम-काज शुरू हो जाता है। किसान भाई मौसम संबंधी सटीक जानकारी के लिए मेघदूत और आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि से बचाव के लिए दामिनी एप्प का सहारा ले सकते हैं। 

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इन दोनों मोबाइल एप्प को लॉन्च किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्राइड मोबाईल पर डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को राजस्व विभाग और अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से इन दोनों ही एप्प का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : सोसायटियों से खाद-बीज लेने वाले किसानों के लिए किसान समाचार..

किसानों को मौसम की सटीक जानकारी

खेती-किसानी के सीजन में किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी आवश्यक होती है, इससे खेती-किसानी का काम-काज व्यवस्थित और सुचारू ढंग से करने में मदद मिलती है। मेघदूत एप्प के माध्यम से किसान भाई मौसम पूर्वानुमान जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान जानकारी

मानसून के दौरान ही आकाशीय बिजली की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, इसके कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचनाएं प्राप्त होती है। इन घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सचेत करने के लिए दामिनी एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के माध्यम से 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान मिल जाएगा। इससे पशुहानि और जनहानि को रोकने में मदद मिलेगी।  

ऐसे बनती है आकाशीय बिजली

जब ठंडी हवा संघनित होकर बादल बनती है तब इन बादलों के अंदर गर्म हवा की गति और नीचे ठंडी हवा के होने से बादलों में धनावेश (पॉजिटिव चार्ज) ऊपर की ओर एवं ऋणावेश (निगेटिव चार्ज) नीचे की ओर होता है। बादलों में इन विपरीत आवेशों की आपसी क्रिया से विद्युत आवेश उत्पन्न होता है। इस प्रकार आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है। फिर धरती पर पहुंचने पर आकाशीय बिजली बेहतर चालक को तलाशती हैं, जिससे वह गुजर सके। 

इसके लिए धातु और पेड़ उपयुक्त होते हैं। बिजली अक्सर इन्हीं माध्यमों से पृथ्वी में जाने का रास्ता चुनती है। इसलिए बरसात के दिनों में लोग बिजली के खंभों, पेड़ों और धातुओं से दूर रहना चाहिए तथा बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। जितना हो सके आकाशीय बिजली की स्थिति में मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाए। 

इसे भी पढ़ें -  धान की अधिक पैदावार कैसे मिलेगा ? कम लागत में अधिक मुनाफा.. देखिये वीडियो उन्नत धान की खेती कैसे करें? जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Pm awas yojana पहली कैबिनेट पर बड़ा फैसला.. बनेंगे तीन करोड़ नए घर..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!