धान की अधिक पैदावार कैसे मिलेगा ? कम लागत में अधिक मुनाफा.. देखिये वीडियो उन्नत धान की खेती कैसे करें? जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

धान की खेती : किसान भाइयों अप्रैल का महीना जाने वाला है और मई-जून का महीना आने वाला है और अभी से हमारे किसान भाई खरीफ की तैयारी पर जुट गए हैं। खासकर हमारे धान की खेती करने वाले किसान आगामी फसल के लिए जोर-जोर से खेतों की तैयारी करने लगे है।

किसान भाइयों आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि धान की खेती अधिक पैदावार आप कैसे ले सकते हैं? किस तरह से धान की उन्नत खेती करें? अगर धान की अच्छी पैदावार होगी तो जाहिर सी बात है अच्छी आमदनी भी होगी पैदावार कैसे मिलेगा खेती किसानी में धान होने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, बीज उपचार कैसे करना चाहिए बीच का सही चयन कैसे करना चाहिए, कौन-कौन से खाद का उपयोग करना चाहिए, इस तरह के तमाम जानकारी आज हम आप लोगों के साथ शेयर करेंगे तो पूरी पोस्ट पर बने रहिए। 

क्षेत्र अनुसार धान के बीज का चयन 

धान की अच्छी पैदावार के लिए सबसे पहले अच्छे बीच का चयन करना आना चाहिए। हर क्षेत्र का जलवायु अलग-अलग होता है इसलिए आपके क्षेत्र के अनुसार आपके प्रदेश के अनुसार आपके जलवायु के अनुसार जो धान की किस्म का विकसित किया गया है वही आपको लगाना चाहिए। इसलिए बीच का चयन करते समय इन बातों को जरूर से ख्याल रखिएगा कि आपकी क्षेत्र के लिए कौन सा बीच उपयुक्त है। 

बीज की गुणवत्ता : अगर आप सही गुणवत्ता के बीज लेते हैं तो आप लोगों को पैदावार भी अच्छी मिलेगी। जाहिर सी बात है जैसा बोओगे ऐसा काटोगे तो इसीलिए धान की खेती के लिए इस बात को जरूर ख्याल में रखिए जब भी अगर आप धान का बीज खरीदने बाजार जा रहे हैं तो अपने क्षेत्र के अनुसार अच्छे बीज का चयन करें। 

इसे भी पढ़ें -  CSPDCL Recruitment 2024 इतने पदों पर निकली भर्ती.. जानिए पूरा विवरण..

धान की खेती सीधी बुआई और धान की रोपाई

किसान भाई धान की सीधी बुवाई भी करते हैं और धान की रोपाई भी करते है धान की सीधी बुवाई के लिए खेत की अच्छी से जुताई होना चाहिए और जो सीधी बुवाई कर रहे हैं तो धान की बुवाई के बाद पाटा जरूर चलाएं इससे आपका जमीन पर पड़े बीच पूरी तरह जमीन के अंदर चले जाएगी और अंकुर में सुविधा होगी। सीधी बुवाई के समय इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए की सीधी बुवाई करते वक्त खेत पर अगर खरपतवार है तो सबसे पहले खरपतवार को निकालिए। 

खाद का उपयोग : सीधी बुवाई करते वक्त आवश्यकता अनुसार खाद का उपयोग कीजिए जैविक खाद को सबसे उपयोगी माना गया है तो आप अपनी आवश्यकता अनुसार जैविक खाद और रासायनिक का भी उपयोग कर सकते हैं।

धान का रोपाई और श्री विधि 

धान की अगर आप रोपाई करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा और कारगर श्री विधि को माना गया है, श्री विधि के साथ अगर आप धान की रोपाई करते हैं तो कल्ले भी अच्छे आते हैं और किसानों को अच्छी खासी आमदनी भी होती है। कहने का मतलब अगर फसल अच्छी होती है तो आमदनी भी अच्छी होगी तो अगर आप रोपाई कर रहे हैं तो श्री विधि को अपनाइए। 

श्री विधि में खेत पर लाइन से लाइन धान की रोपाई की जाती है जिससे की धान के कल्ले आने में आसानी होती है और खरपतवार नियंत्रण करने में भी किसानों को आसानी होती है। साथ ही खाद का छिड़काव करने के लिए भी किसानों को सुविधा होता है इसलिए ज्यादातर किसान श्री विधि को अपनाते हैं और ज्यादा पैदावार लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें -  चौथी क़िस्त आया कि नहीं कैसे देखें? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist news 

खादों का उपयोग कैसे करें ? 

आई अब जानते हैं धान की फसल के लिए खादों का कैसे उपयोग करना चाहिए आपका धान कौन सा किस्म का है आपके क्षेत्र का जलवायु कैसा है आपके क्षेत्र का भूमि कैसा है उस पर भी निर्भर करता है इसलिए आप किसी वरिष्ठ सलाहकार से इस संबंध में जानकारी लीजिये। 

धान की अच्छी पैदावार के लिए खादों का उपयोग को लेकर बताया जाता है कि सामान्य तौर पर धान के खेत की तैयारी से लेकर धान के कंसे निकलते समय तक उर्वरकों की मात्रा जिसमें नत्रजन, फास्फोरस व पोटाश की आवश्यकता फसल बढ़वार लिये होती है। इसके लिये जुताई के समय 6 से 8 क्विंटल वर्मी, सुपर कम्पोस्ट खाद को खेत में मिलाने से खेत की भौतिक दशा बहुत अच्छी हो जाती है। उसके बाद धान फसल की खेत की तैयारी के उपरांत धान के अवस्था अनुरूप खाद का उपयोग करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

किसान भाइयों धान की पैदावार अधिक कैसे ले सकते हैं, धान की बुवाई के समय किस तरह की हमको तैयारी कर सकते हैं धान की बुवाई के बाद किस तरह से हम खाद डाल सकते हैं इसको लेकर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गई है डीडी किसान चैनल द्वारा वीडियो जारी किया गया है। जिसमें विशेषज्ञ धान की खेती और धान की खेती में अधिक पैदावार बढ़ाने और धान की खेती संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी बताये है ज्यादा जानकारी के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए देखिये वीडियो (धान की खेती)

सारांश : तो किसान भइयों इस पोस्ट में आप धान की पैदावार अधिक कैसे ले सकते हैं, खाद प्रबंधन कैसे कर सकते हैं जल प्रबंधन कैसे कर सकते हैं और भी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी धान की फसल को लेकर आज के इस पोस्ट पर हम लोग आप लोगों के साथ जानकारी शेयर कर रहे थे। साथ ही डीडी किसान के वीडियो भी हम आप लोगों के साथ शेयर कीये जिसमें विशेषज्ञ द्वारा धान की खेती के लिए विशेष जानकारी किसानों के लिए दी गई है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान.. Cg mousam samachar 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. धान की खेती और सिंचाई प्रबंधन खाद प्रबंधन, धान का उत्पादन क्षेत्र अनुसार जलवायु अनुसार भी निर्भर करता है। इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए पेंशन योजना, मिलेगा 3000 रु.. कौन सी है योजना? जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!